सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे की हो गई थी ऐसी हालत, कहा- मेरा एक्स वापस....

Ankita Lokhande News: टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस समय पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं। इस शो में वह अपने बिजनेसमैन पति विकी जौन के साथ पहुंची हैं। विकी जैन और अंकिता लोखंडे दोनों ही इस शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टंटे बनकर उभर रहे हैं। हालांकि शो में शुरुआत से ही अंकिता और विक्की के बीच गेम प्लानिंग को लेकर बहस छिड़ी हुई है और ऐसे में दोनों के बीच अनबन भी दिखाई दे रही है।

सुशांत से ब्रेकअप के बाद खराब थी अंकिता ही हालत
हाल ही में बिग बॉस 17 में अंकिता ने खुद अपने पति विकी जैन को कहा था कि वह इस घर में अकेला फील कर रही हैं। लेकिन इसके बदले में विकी जैन ने उनसे कहा था कि गेम पर ध्यान दें और अपना बचाव करें। टेली चक्कर की खबर के मुताबिक, अब अंकिता को बिग बॉस के लाइव फीड में नावेद के साथ बात करते हुए देखा गया था। अंकिता ने नावेद को बताया कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप के बाद उनकी हालत बहुत ही खराब हो गई थी।

Ankita Lokhande

'मेरे लिए मूवऑन करना बहुत मुश्किल था'
अंकिता ने नावेद से बात करते हुए कहा- सुशांत से ब्रेकअप के बाद मेरे लिए मूवऑन करना बहुत मुश्किल था क्योंकि ये लंबा रिलेशनशिप था। ये तब होता है जब एक मूवऑन कर जाता है और दूसरा नहीं कर पाता है। उस दर्द से निकलने में मुझे लगभग ढाई साल लग गए थे। मैं मूवऑन नहीं कर पा रही थी, क्योंकि मैं किसी और को डेट करने के बारे में सोच भी नहीं पा रही थी। मेरे लिए ये बहुत दर्दनाक था। मैंने प्यार में विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा। हालांकि जैसे ही मैं इससे बाहर निकली विकी जैन मेरी जिंदगी में आ गए।

'मेरा एक्स एक दिन जरूर वापस आएगा'
अंकिता ने आगे कहा- विकी पहले से ही मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे, लेकिन मैंने उन्हें कभी उस नजर से नहीं देखा था। मेरी विकी से बात होती थी और उस वक्त मैं उससे कहती थी कि मेरा एक्स एक दिन जरूर वापस आएगा। मैं उसके लिए इंतजार करूंगी। मुझे नहीं पता कि ये कैसे हुआ, बस विकी मेरी जिंदगी में आ गया और उसने मुझे शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

सुशांत और अंकिता ने 6 साल तक की थी डेटिंग
उन्होंने कहा- मुझे उस वक्त एहसास हुआ कि मैं एक रिलेशनशिप से निकली और दूसरे में चली गई। इससे बाहर निकलना मेरे लिए बहुत दर्दभरा था और विकी के मेरी जिंदगी में आने के बाद लाइफ बदल गई। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने जीटीवी के फेमस शो पवित्र रिश्ता में एकसाथ काम किया था। इस शो के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हुआ था। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत को जब से बॉलीवुड के ऑफर आने लगे तो उन्होंने अंकिता लोखंडे से दूरी बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+