बिगड़ी अंकिता लोखंडे की तबीयत!, क्या प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस या फिर है कोई और बात
Ankita Lokhande Pregnant: टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।
अंकिता लोखंडे का वीडियो हुआ वायरल
टीवी के फेमस शो 'लाफ्टर शेफ' के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस बार का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा हैं। प्रोमो वीडियो अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की वजह से काफी वायरल हो रहा है। हालांकि अंकिता लोखंडे के फैंस जानना चाहते हैं कि प्रेग्नेंसी की खबरों में कितनी सच्चाई है।

क्या अंकिता लोखंडे हैं प्रेग्नेंट?
'लाफ्टर शेफ' के प्रोमो में अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की खुशी से स्टेज पर पूरी टीम नाचती हुई दिखती है। अली गोनी, अर्जुन बिजलानी और भारती सिंह के साथ सभी लोग जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि अंकिता लोखंडे के पैर में दर्द होता है। इसके बाद एक्ट्रेस जोर से रोने लगती हैं और बताती हैं कि नस चढ़ गई है।
अंकिता के लिए स्टेज पर मनाया गया जश्न
अंकिता लोखंडे को जवाब देते हुए अली गोनी कहते हैं- चक्कर आ गया, पैर भारी हो गया, अरे खुशखबरी है। अली गोनी के बाद भारती सिंह बधाइयां तेनु बेबे गाना शुरू कर देती हैं। अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, कृष्णा अभिषेक, निया शर्मा और अन्य कलाकार भी जमकर डांस करना शुरू कर देते हैं। वहीं कृष्णा अभिषेक एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के मजे लेते हुए कहते हैं- विक्की कह रहा था लिटिल लिटिल, ये वो लिटिल लिटिल नहीं ये लिटिल लिटिल है।
अंकिता की प्रेग्नेंसी में कितनी सच्चाई है?
शो का नया प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस प्रेग्नेंसी की बात में कितनी सच्चाई है ये तो अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ही बता सकते हैं। उनकी तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications