अंकिता लोखंडे ने मकर संक्रांति पर पति संग शेयर की बेडरूम की फोटोज , लोग बोले- अरे कब खत्म होगा हनीमून

Ankita Lokhande Viral Photos: अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने सोशल मीडिया पर मकर संक्रांति सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को लेकर दोनों का मजाक उड़ाया जा रहा है।

ankita lokhande

Ankita Lokhande Viral Photos: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह अक्सर लोगों को अपना नया घर, अपने परिवार के लोग और त्योहारों की झलकियां दिखाती रहती हैं। अंकिता लोखंडे एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लवी-डबी फोटोज भी शेयर करता रहता है। इन दिनों एक बार फिर ये कपल अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। इन लेटेस्ट तस्वीरों के चलते अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को लोग जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

अंकिता लोखंडे ने शेयर कीं मकर संक्रांति की फोटोज

अंकिता लोखंडे ने शेयर कीं मकर संक्रांति की फोटोज

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन हर त्योहार को बड़ी ही धूम-धाम से मनाते हैं। साथ ही ये कपल अपने हर सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है। हाल ही में इस कपल ने सोशल मीडिया पर मकर संक्रांति सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में अंकिता और विक्की दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं।

अंकिता और उनके पति विक्की जैन हुए ट्रोल

हालांकि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जहां एक तरफ इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस इन फोटोज को कपल गोल्स मान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों के चलते अंकिता और उनके पति विक्की जैन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इन तस्वीरों के चलते इस कपल का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

ट्रेडिशनल मराठी लुक में नजर आईं अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने मकर संक्रांति के त्योहार पर ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वह ट्रेडिशनल मराठी लुक में नजर आ रही हैं। अंकिता ने काले रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन मोटिफ्स बने दिख रहे थे और हेमलाइन पर सुनहरा बॉर्डर दिया गया था। उनकी साड़ी का पल्लू रेड कलर में नजर आ रहा था, जो बहुत ही सुंदर लग रहा था। वहीं उन्होंने अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए सफेद मोती की जूलरी पहनी थी, जिसमें चोकर नेकलेस, लॉन्ग नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स, हथफूल, नथ और कड़े शामिल थे।

पति विक्की जैन भी देसी लुक में आए नजर

हाथों में उन्होंने हरे और लाल रंग की चूड़ियां पहनी हुई थीं। बालों को स्लीक बन में स्टाइल करते हुए गुलाब के फूलों का गजरा लगाया हुआ था। 'मराठी मुल्गी' के लुक में अंकिता ने अपने लुक को हेवी मेकअप से कम्पलीट किया था। वहीं विक्की जैन के लुक की बात करें, तो वह ब्लैक कलर के कुर्ता-पैजामा और ग्रीन वेस्टकोट में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे।

लोगों ने किए बेडरूम की तस्वीरों को लेकर सवाल

अंकिता लोखंडे इन तस्वीरों में अपने पति के साथ बेडरूम में नजर आ रही थीं जिसके चलते लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया। लोगों की मानें तो अंकिता ने मकर संक्रांति के अवसर पर भी अपने विक्की के साथ बेडरूम से ही फोटोज शेयर की हैं जो कि सही नहीं था। ऐसे में लोगों ने उनकी बेडरूम की तस्वीरों को देखते हुए उनका जमकर मजाक उड़ाया है।

लोगों ने कहा- हनीमून कब खत्म होगा

लोगों ने कहा- हनीमून कब खत्म होगा

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की इन फोटोज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कपल से पूछ रहे हैं कि आखिर इनका हनीमून कब खत्म होगा। एक सोशल मीडिया यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए पूछा है- आप दोनों कब तक अरने घर की झलक दिखाते रहेंगे। हालांकि इन फोटोज को अबतक 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+