कई करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं अंकिता लोखंडे, मालदीव में है प्राइवेट विला, जानें कैसे होती है कमाई
Ankita Lokhande Net Worth and Lifestyle: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अंकिता लोखंडे भले ही बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की विनर न बन पाई हों लेकिन वह इस सीजन की फेमस कंटेस्टेंट जरूर बनी हैं। अंकिता के फैंस को लगता है कि वह इस शो को जीतना डिजर्व करती थीं। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे इस सीजन की सबसे हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट थीं। उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स से एक हफ्ते के लिए 12 लाख रुपये वसूले थे।
अंकिता लोखंडे लग्जरी लाइफ जीती हैं
'बिग बॉस 17' में नजर आईं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनकी लाइफस्टाइल किसी बड़े सेलेब से कम नहीं है। अंकिता एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपनी लाइफ के अपडेट्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

टीवी सीरियल से शुरू किया था एक्टिंग करियर
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे ने टीवी सीरियल 'पवित्रा रिश्ता' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उन्होंने 7 साल तक काम किया था। इसके अलावा वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अंकिता एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं और उनकी लाइफ फिल्म स्टार्स से कम नहीं है।
बिजनेसमैन विक्की जैन से की शादी
अंकिता लोखंडे ने बिजनेसमैन विक्की जैन से दिसंबर 2021 में शादी कर ली थी। जानकारी के अनुसार अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ मुंबई में एक आलीशान 8 बीएचके घर में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की ने शादी के तोहफे में अंकिता को मालदीव में एक प्राइवेट विला भी गिफ्ट किया है जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जाती है।
25 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं अंकिता
वहीं अंकिता लोखंडे भी गिफ्ट देने के मामले में पति विक्की से पीछे नहीं हैं। खबर है कि उन्होंने विक्की को एक प्राइवेट याच तोहफे में दिया है जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंकिता लोखंडे की अकेले की नेट वर्थ करीब 25 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पति विक्की जैन एक मल्टीनेशनल कंपनी 'महावीर इंस्पायर ग्रुप' के मालिक हैं। पति विक्की जैन के पास एक कोयला कंपनी भी है।
अंकिता लोखंडे की महंगी गाड़ियां
अंकिता लोखंडे लग्जीरियस गाड़ियों की भी शौकीन हैं। उनके पास पॉर्शे 718 बॉक्सटर (Porsche 718 Boxster) कार है जिसकी कीमत 1.49 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनकी कार कलेक्शन में जेग्युआर एक्सएफ जैसी लग्जीरियस कार भी शामिल है। इस कार की कीमत 76 लाख रुपये है। अंकिता के पास मर्सडीज बेंज वी क्लास कार भी है।












Click it and Unblock the Notifications