'सुशांत सिंह राजपूत के बिना...' पवित्र रिश्ता को हुए 15 साल, अंकिता लोखंडे EX बॉयफ्रेंड को याद कर हुईं इमोशनल
Ankita Lokhande Sushant Singh Rajput: अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से की थी। इस शो में दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। अब इस शो को पूरे 15 साल हो चुके हैं। ऐसे में इस खास मौके पर अंकिता ने सुशांत को याद किया।
पवित्र रिश्ता सीरियल के 15 साल पूरे होने के मौके पर अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। खास बात ये है कि इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

एक पोस्ट में अंकिता लोखंडे ने अपना वीडियो शेयर कर पूरी जर्नी दिखाई। वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने सुशांत के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। अंकिता ने अपने पोस्ट में बताया कि वह आज जो कुछ भी हैं अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत की वजह से हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में एक इमोशनल नोट भी लिखा।
अंकिता लोखंडे ने लिखा, 'यह सिर्फ अर्चना के 15 साल नहीं हैं, यह अर्चना और मानव के भी 15 साल हैं, एक ऐसा जोड़ा जिसने प्यार, शादी, समझ और साथ को मूर्त रूप दिया। वे परफेक्ट हैं। वे वही हैं जिन्हें हम कपल गोल यानी 'लक्ष्य' कहते हैं। उन्होंने मुझे सिखाया कि परफेक्ट शादी का क्या मतलब होता है। मुझे यकीन है कि अर्चना और मानव जितना असली, प्यारा और प्रतिष्ठित कोई ऑन-स्क्रीन कपल नहीं है, और इसका ज्यादातर क्रेडिट दर्शकों को जाता है जिन्होंने हमें इतना प्यार दिया।'
अंकिता लोखंडे आगे लिखती हैं, "हम वह जादू इसलिए बना पाए क्योंकि एकता मैम ने हम पर भरोसा किया और मानव ने अर्चना को पूरा किया। जब भी अर्चना का जिक्र होगा, मानव को याद जरूर किया जाएगा, क्योंकि उनका पवित्र रिश्ता भी उतना ही पवित्र था जितना कि आप सभी के साथ मेरा पवित्र रिश्ता था। उनकी मदद से मैं नहीं बन पाती जो मैं आज हूं। ये जितना मेरा जश्न है उसका भी है। और याद रखिए, आसमान में जब तक सितारे रहेंगे, हम एक दूसरे के सहारे रहेंगे. नज़दीकियाँ या हो दूरियाँ, बस प्यार ही रहेगा दरमियां... पवित्र रिश्ता तब, अभी और हमेशा के लिए।" अब इस पोस्ट फैंस लगातार प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि, पवित्र रिश्ता से सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे एक दूसरे के करीब आए थे और फिर लगभग 6 सालों तक एक दूसरे को डेट भी किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत अंकिता से शादी करने के लिए तैयार नहीं थे जिसकी वजह से दोनों के बीच दूरी आ गई थी। खैर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। साल 2020 में उनकी मौत हो गई थी। वहीं अंकिता की बात करें तो एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications