Ankita Lokhande को नहीं है पति विक्की जैन पर भरोसा? एक्ट्रेस ने कहा- 'मुझे शक हुआ तो घर जाकर...'
Ankita Lokhande Vicky Jain: बिग-बॉस 17 का जल्द ही फिनाले होने वाला है। अब शो 28 जनवरी को खत्म हो जाएगा। वहीं विक्की जैन के एलिमिनेशन के बाद अंकिता लोखंडे काफी परेशान हैं। जबकि विक्की बाहर जाते ही पार्टी करने में बिजी हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी पति को चेतावनी दे डाली।
अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के बाहर होने से काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थीं। फैंस को उम्मीद थी कि वह फिनाले में जाएंगे। लेकिन पति के बाहर जाने के बाद भी एक्ट्रेस को उनकी चिंता हो रही है। उन्हें फिनाले से ज्यादा इस बात की चिंता है कि विक्की जैन बाहर क्या कर रहे होंगे। अब बिग-बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

दरअसल, मुनव्वर और अभिषेक अंकिता से कहते हैं कि इस वक्त तो विक्की भैया सोने गए होंगे पार्टी करने के बाद। तभी मन्नारा कहती हैं कि, पार्टी करने के बाद उन्होंने तो कई सारी लड़कियां भी बुलाई होंगी। ये सुनकर अंकिता लोखंडे हैरान रह गई और कहती हैं कि मुझे भी ऐसा लग रहा है कि ये पार्टी कर रहा होगा। लेकिन जब मैं हूं ही नहीं तो घर पर आएगा कौन।
इसके बाद अंकिता कहती हैं कि, 'हमारे घर किसी का भी आना बिना सुरक्षा के अलाउड नहीं है। लेकिन अगर मुझे थोड़ा सा भी शक हुआ तो मैं घर जाकर एक बार सीसीटीवी जरूर चेक कराउंगी। पूरे 5 दिन का वीडियो देखूंगी कि आखिर कौन कौन मेरे घर आया था। मैं पक्का घर जाकर ये सब चेक करने ही वाली हूं।' एक्ट्रेस की ये बात सुनकर अभिषेक और मुनव्वर हंसने लगते हैं।
खैर फैंस अंकिता लोखंडे की इस बात शक से जोड़ रहे हैं। फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस को विक्की के बाहर जाने पर भी उन पर भरोसा नहीं है। इससे पहले शो के दौरान भी कई बार अंकिता विक्की को सभी लड़कियों से बात करने पर रोकती हुई नजर आई थीं। बता दें कि, शो से बाहर होने के बाद विक्की जैन बिग-बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट ईशा मालवीय और आयशा खान के साथ करते हुए नजर आए। जिसकी इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications