अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन दोनों अस्पताल में भर्ती, जानें क्या हुआ कपल के साथ
Ankita Lokhande Vicky Jain: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन कुछ समय पहले ही टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आए थे। बिग बॉस के घर से बाहर आते ही अंकिता लोखंडे बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में भी नजर आई थीं।
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की हालत खराब
फिलहाल अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ये कपल अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता लोखंडे के हाथ में गंभीर चोट लगी है जिस वजह से वह अस्पताल में हैं। वहीं अंकिता के पति विक्की जौन की भी हालत काफी खराब है और वह भी हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात
अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को इस हाल में देखकर फैंस काफी परेशान हो गए हैं। अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विक्की जैन के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है- बीमारी और सेहत में साथ, सचमुच...।
अंकिता लोखंडे के हाथ में लगी गंभीर चोट
खबर है कि हाथ में चोट लगने की वजह से अंकिता लोखंडे को आर्म स्लिंग शोल्डर इम्मोबिलाइजर के साथ देखा गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर फैंस से ये अनुमान लगाने के लिए कहा कि मरीज कौन है। उन्होंने लिखा है- अंदाजा लगाओ मरीज कौन है।
हॉस्पिटल से कपल ने शेयर की तस्वीरें
अंकिता लोखंडे ने जैसे ही हॉस्पिटल से तस्वीरें पोस्ट की, फैंस ने उन्हें मैसेज करना शुरू कर दिया। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनका हालचाल ले रहे हैं। आपको बता दें कि म्यूजिक वीडियो 'ला पिला दे शराब' का प्रीमियर गत 5 अप्रैल 2024 को हुआ था। इस गाने में सौरभ सचदेवा के साथ विक्की जैन और अंकिता लोखंडे नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications