'इस गंदी बात को याद कर पसीना-पसीना हो जाता हूं मैं', अंकित गुप्ता ने बताया कास्टिंग काउच का दर्द

Ankit Gupta Casting Couch: टीवी एक्टर अंकित गुप्ता ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के खराब अनुभवों के बारे में खुलकर बात की है। अंकित गुप्ता ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें गंदे ऑफर मिले थे।

ankit gupta

Ankit Gupta Casting Couch: 'बिग बॉस 16' में नजर आ चुके अंकित गुप्ता ने टीवी इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग का जादू चलाया है। हाल ही में 'बिग बॉस 16' में नजर आ चुके एक्टर अंकित गुप्ता इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल एक इंटरव्यू में अंकित गुप्ता ने उनके साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में बताया है। अंकित आज भी उनके साथ शुरुआती दिनों में हुई कास्टिंग काउच की घटनाओं को याद कर सहम जाते हैं। उन्होंने अपने इस हालिया इंटरव्यू में साफ कहा कि वह कास्टिंग काउच की घटना को याद कर डरने लगते हैं और नहीं चाहते हैं कि कभी भी किसी के साथ ऐसा कुछ हो।

अंकित गुप्ता ने बयां किया कास्टिंग काउच का दर्द

अंकित गुप्ता ने बयां किया कास्टिंग काउच का दर्द

हाल ही में टीवी एक्टर अंकित गुप्ता ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के खराब अनुभवों के बारे में खुलकर बात की है। अंकित गुप्ता ने अपने इस इंटरव्यू में कहा- करियर की शुरुआत में मुझे एक बेहद ही अजीब सलाह मिली थी और वह सलाह काफी चौंकाने वाली थी। अंकित ने बताया- इस इंडस्ट्री में समझौता करना पड़ता है। बहुत सारे लोग, जो चाहते थे कि मैं समझौता करूं, वे कहते थे अंकित ऐसे तो काम मिलता नहीं है इंडस्ट्री में। हमने कई लोगों को लॉन्च किया है।

अंकित गुप्ता के लिए खौफनाक याद

अंकित गुप्ता के लिए खौफनाक याद

अंकित गुप्ता ने आगे बताया- जो लोग मुझे इस तरह की सलाह दे रहे थे, उन लोगों ने ये भी दावा किया कि वह इंडस्ट्री में बड़े-बड़े एक्टर्स को लॉन्च कर चुके हैं और उन सभी ने अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए समझौता किया है। आज उनके पास जो सफलता है वह समझौता करने के वजह से ही है।

बुरी घटना को याद कर सहम जाते हैं अंकित

बुरी घटना को याद कर सहम जाते हैं अंकित

अंकित ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया- एक ने तो मुझसे मेरा प्राइवेट पार्ट छूने की अनुमति मांगी थी। अंकित ने इस घटना को अपने जीवन की सबसे बुरी याद कहा है। अंकित ने कहा कि वह इस घटना से बिल्कुल सहम गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनके साथ ये सब क्या हो रहा है। क्या इंडस्ट्री में ये सब होता है या फिर ये घटना उनके साथ ही हो रही है।

'मेरा प्राइवेट पार्ट घना चाहते थे वो'

'मेरा प्राइवेट पार्ट घना चाहते थे वो'

अंकित ने इंटरव्यू में आगे बताया- मैंने समझौता करने के लिए बिल्कुल मना कर दिया था, लेकिन फिर उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि मैं डर गया और पसीना-पसीना हो गया था। वो बोले ठीक है, आप इसे नहीं करना चाहते लेकिन कम से कम मुझे इसे (प्राइवेट पार्ट) छूने तो दो। ऊपर से ही सही। मैं चौंक गया और खुद से कहा- ये सब मेरे साथ क्या हो रहा है। अंकित ने कहा- मैं अपने साथ हुए इस घटना को याद कर बहुत डर जाता हूं। मुझे ये सब बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है।

छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे अंकित गुप्ता

छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे अंकित गुप्ता

अंकित गुप्ता हाल ही में टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग स 16 में नजर आए थे। हालांकि वह जल्द ही शो से बाहर हो गए थे। इससे पहले उन्होंने टीवी सीरियल 'उड़ारियां' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। अब वह एक फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। अंकित गुप्ता को जल्द ही टीवी सीरियल 'जुनूनियत' में देखा जाएगा। अंकित इस सीरियल में जहान की भूमिका निभाएंगे जिसमें गौतम विग और नेहा राणा भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+