'नैना दा क्या कसूर' गाने पर समंदर के बीच अंजलि अरोड़ा का कातिलाना डांस, मदमस्त नजर आईं 'कच्चा बादाम' गर्ल
Anjali Arora Dance Video: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का इंटरनेट सेंसेशन हैं। कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप से नजर आ चुकीं अंजलि अपने डांस वीडियो को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब उनके लेटेस्ट डांस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है, जिसके व्यूज मिलियन में हैं।
अंजलि अरोड़ा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। अगर वो इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट कर देती हैं तो वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। ऐसे में अब उनका समंदर के बीच क्रूज पर एक डांस वीडियो सामने आया है, जो जबरदस्त वायरल हो गया है।

अंजलि के क्रूज पर कातिलाना मूव्स
'नैना दा क्या कसूर' सॉन्ग पर अंजलि अरोड़ा ने गजब का डांस किया है, जिसमें वो क्रूज पर कातिलाना मूव्स दिखातीं नजर आ रही हैं। अंजलि क्रूज पर तेज हवाओं के झोंकों के बीच डांस कर रही है। जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो पर 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में अंजलि एक दम बिंदास दिखाई दे रही है और डांस के साथ-साथ समंदर के व्यू को भी एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
फैंस हुए डांस पर फिदा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंजलि अरोड़ा ने वाइन कवर की स्पोर्ट्स टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस कैरी की है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही है। इसी के साथ हार्ट बनाकर वो गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। जिसमें वो हमेशा की तरह क्यूट नजर आ रही हैं।
बता दें कि हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने मुंबई में एक घर खरीदा है। इंस्टाग्राम के अलावा अंजलि कई कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजलि की नेट वर्थ करीब 3-5 करोड़ रुपए बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications