अंजलि अरोड़ा ने मटकाई कमरिया, अंग्रेजी गाने पर शॉर्ट ड्रेस पहन दिखाए ऐसे मूव्स, लोग बोले- ये क्या कर गई

Anjali Arora Dance Video: अंजलि अरोड़ा का एक डांस वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा अंग्रेजी के ट्रेंडिंग सॉन्ग 'पिपल' पर जबरदस्त कातिलाना मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।

anjali arora

Anjali Arora Dance Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और फेमस रिएलिट शो 'लॉकअप' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं अंजलि अरोड़ा अपने डांस वीडियोज को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अंजलि अरोड़ा अपने म्यूजिक वीडियोज को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लोगों को उनके ये म्यूजिक वीडियोज खूब पसंद आते हैं। 'लॉकअप' शो खत्म होने के बाद से ही अंजलि अपने इन म्यूजिक वीडियोज को लेकर काफी व्यस्त हो गई थीं। 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा पिछले दिनों कथित एमएमएस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थीं। हालांकि, उन्होंने साफ-साफ कह दिया था कि लीक हुए एमएमएस वीडियो में वह नहीं हैं, वो लड़की कोई और है। फिलहाल अंजलि अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंजलि अपने बेडरूम में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

अंजलि अरोड़ा ने दिखाए कातिलाना मूव्स

अंजलि अरोड़ा ने दिखाए कातिलाना मूव्स

आपको बता दें कि मॉडल और एक्ट्रेस अंजलि ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के तौर पर काफी नाम कमाया है। अंजलि की हर तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैलती है। हाल ही में एक अंजलि का एक डांस वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा अंग्रेजी के ट्रेंडिंग सॉन्ग 'पिपल' पर जबरदस्त कातिलाना मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।

अंजलि अरोड़ा का डांस वीडियो वायरल

अंजलि अरोड़ा के फैंस की मानें तो उनका ये डांस वैलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर सामने आया है। इस लेटेस्ट डांस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो को सिर्फ 5 घंटे के अंदर 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई हजार लोग इस वीडियो पर कमेंट्स भी कर चुके हैं।

 शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं अंजलि

शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं अंजलि

अंजलि अरोड़ा ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस धमाकेदार वीडियो को शेयर करते हुए अंजलि ने लिखा है- इस ट्रेंड में क्या आपने मुझे नोटिस किया? इस डांस वीडियो में अंजलि अरोड़ा रेड कलर फ्लोरल शॉर्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं इस ड्रेस के साथ उन्होंने एक स्कॉर्फ लपेट रखा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया लेटेस्ट वीडियो

अंजलि के फैंस काफी समय के उनके डांस वीडियो की मांग कर रहे थे। ऐसे में अंजलि ने आज ही अपना ये लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी रील्स वीडियो को फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं।

लोगों ने अंजलि से कही ये बात

अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर भी उनके फैंस ने दिल खोलकर कमेंट किया है। सोशल मीडिया यूजर्स अंजलि के डांस मूव्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- रेड ड्रेस में वैलेंटाइन गिफ्ट लेकर आई हो। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- काचा बादाम इज बैक। बहुत ही खूबसूरत लग रही हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+