दीपिका पादुकोण के 'बेशर्म रंग' गाने पर अंजलि अरोड़ा ने दिखाए ऐसे कातिलाना मूव्स, लोगों के मुंह से निकली ये बात
Anjali Arora Viral Video: अंजलि अरोड़ा ने दीपिका पादुकोण के गाने 'बेशर्म रंग' पर अपना डांस वीडियो बनाया है और उसे इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बहुत ही बोल्ड नजर आ रही हैं।

Anjali Arora Viral Video: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। लोग फिल्म के बायकॉट की मांग कर रहे हैं। हालांकि आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक दीपिका पादुकोण के इस गाने को खूब इन्जॉय कर रहे हैं और लगातार 'बेशर्म रंग' गाने पर वीडियोज और रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में सोशल मीडिया सेंसेशन और फेमस रिएलिटी शो 'लॉक अप' की कंटेस्टेंट रह चुकीं अंजलि अरोड़ा का नाम भी शामिल हो चुका है। हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने दीपिका पादुकोण के गाने 'बेशर्म रंग' की कॉपी की है और अपना कातिलाना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अंजलि अरोड़ा ने 'बेशर्म रंग' पर किया डांस
सोशल मीडिया क्वीन अंजलि अरोड़ा ने दीपिका पादुकोण के गाने 'बेशर्म रंग' पर अपना डांस वीडियो बनाया है और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अंजलि इस वीडियो में दीपिका की तरह ही कातिलाना मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह बहुत ही जानदार डांस करती दिख रही हैं। अंजलि अरोड़ा इस वीडियो में दीपिका पादुकोण के मूव्स को कॉपी करती नजर आ रही हैं।
अंजलि अरोड़ा का वीडियो हो रहा है वायरल
अंजलि अरोड़ा का ये हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अंजलि इस वीडियो में काफी खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही हैं। लोग उनके इस वीडियो को देखने के बाद जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अंजलि के डांस की तारीफ करते हुए इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने कमेंट कर कहीं ऐसी बातें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- पता था, अंजलि अरोड़ा इस गाने पर जरूर वीडियो बनाएंगी। बहुत ही सुंदर लग रही हैं आप। वहीं एक यूजर ने लिखा है- छा गईं आप। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपका रंग देखा है दुनिया वालों ने।

एमएमएस लीक को लेकर खबरों में थीं अंजलि अरोड़ा
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा पिछले कुछ समय से अपने म्यूजिक वीडियोज को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोगों को उनके म्यूजिक वीडियोज काफी पसंद आ रहे हैं। 'लॉकअप' शो खत्म होने के बाद से ही अंजलि अपने इन म्यूजिक वीडियोज को लेकर काफी व्यस्त हो गई थीं। 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा पिछले दिनों कथित एमएमएस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थीं।

दीपिका पादुकोण के गाने पर छिड़ा विवाद
फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशर्म रंग' जब से रिलीज हुआ है तब से सोशल मीडिया पर लगातार इसे बायकॉट करने की मांग की जा रही है। फिल्म के स्टार्स को गाने की वजह से लगातार ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इस गाने में फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण ने जो बिकिनी पहन रखी है उसका रंग भगवा है। लोग बिकिनी के रंग को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। इस विवाद में कई सेलेब्स तक कूड पड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications