'पक गया कच्चा बादाम....' अंजलि अरोड़ा ने बताया प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद हुआ बुरा हाल, खुलकर बोली ये बात
Anjali Arora private video: 'काचा बादाम' गाने पर रील बनाकर वायरल हुईं अंजलि अरोड़ा आज सोशल मीडिया सेेंसेशन हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग किसी भी और इंडियन सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर से कहीं ज्यादा है। अंजलि वैसे तो गाने पर रील बनाकर काफी पॉपुलर हो चुकी थीं मगर फिर एक वायरल वीडियो ने उनकी जिंदगी को पलटकर रख दिया। वो वायरल वीडियो था जम्मू कश्मीर के डीएसपी के साथ उनका MMS...
अंजलि ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे जब लॉकअप के दूसरे एपिसोड में थीं, तो उन्हें पता चला कि किसी नेबाहर उनका वीडियो लीक किया है। हालांकि अंजलि ने बाद में इस वीडियो पर काफी सफाई भी दी। मगर अब अंजलि का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे लोगों से मिली नफरत को उन्होंने झेला और आज भी कैसे ये सब बर्दाश्त करती हैं।

फिल्मीज्ञान को दिये एक इंटरव्यू में अंजलि से जब सवाल पूछा गया कि उन्हें लोग कहते हैं कि कच्चा बादाम पक गया है। और साथ ही उन्हें हेट कमेंट्स आते हैं। ऐसे में वे कैसे इन सब चीजों को झेलती हैं। तो अंजलि ने कहा कि साफ बात है कि लोगों का कुछ भी काम नहीं है। मगर हां.. मैं ये सोचती हूं कि कैसे ये लोग मुझे हेट कमेंट्स देने के लिए अपना कीमती वक्त निकाल लेते हैं।
इसके बाद अंजलि से जब पूछा जाता है कि क्या वे बादाम खाती हूं, तो वे कहती हैं कि हां मैं बादाम खाती हूं और बादाम खाकर मेरी याद्दाश्त भी काफी अच्छी है मैं तो कहती हूं कि हर किसी को बादाम खाने भी चाहिए। इसेक बाद अंजलि इंटरव्यू में 'कच्चा बादाम पक गया' जैसे हेट कमेंट्स को लेकर कहती हैं कि मुझे लगता है कि वॉव मैं इतनी जरूरी है। लोग इतना टाइम लगा कर मुझे कमेंट्स करते हैं।
अंजलि ने आगे कहा कि इन नफरत भरे कमेंट्स करने वाले लोगों को मैं थैंक्स कहना चाहूंगी क्योंकि इन्हीं की वजह से मेरे कमेंट्स की रीच भी बढ़ती है। अंजलि का ये क्लिप अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications