Anjali Arora Net Worth: 26 साल की अंजलि अरोड़ा ने रातोंरात किया ऐसा काम, कमाई 50 लाख, जानें कुल संपत्ति
Anjali Arora Net Worth: सोशल मीडिया सेंसेशन और 'काचा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। वजह इस बार न तो कोई वायरल डांस रील है और न ही कोई नया बोल्ड वीडियो बल्कि उनके कथित बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल की गिरफ्तारी है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर न्यूज पोर्टल्स तक हलचल मचा दी है।
BF आकाश संसनवाल की गिरफ्तारी से मचा बवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के दिन मेरठ पुलिस ने अंजलि अरोड़ा के कथित बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह जिस लग्जरी कार में घूम रहे थे, उस पर विधायक और सांसद का फर्जी स्टीकर लगा हुआ था।

शक होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
आकाश संसनवाल के साथ मौजूद चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी की लग्जरी गाड़ियों को सीज कर दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रसूख दिखाने के लिए फर्जी स्टिकर का इस्तेमाल किया गया था। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनी थीं अंजलि अरोड़ा
अंजलि अरोड़ा को असली पहचान तब मिली जब उनका 'काचा बादाम' गाने पर किया गया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान बनकर वायरल हुआ था। एक साधारण रील ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बना दिया था। इसके बाद अंजलि ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' से बढ़ी पॉपुलैरिटी
रील्स से फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा ने इसके बाद कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' में हिस्सा लिया था। इस शो ने उनकी पॉपुलैरिटी को एक नया मुकाम दिया था और उन्हें मेनस्ट्रीम ऑडियंस से जोड़ा था। बताया जाता है कि इस शो के लिए उन्हें मोटी फीस भी मिली थी।
अंजलि अरोड़ा के नाम करोड़ों का घर
सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट से जबरदस्त कमाई कर रहीं अंजलि अरोड़ा ने मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इसके अलावा गुरुग्राम में भी उन्होंने करोड़ों रुपये का घर खरीदा है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और म्यूजिक वीडियोज के जरिए उनकी इनकम लगातार बढ़ती जा रही है।
बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में दिया था 2 लाख का राडो वॉच
कुछ समय पहले अंजलि अरोड़ा ने अपने कथित बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को उनके जन्मदिन पर 2 लाख रुपये की राडो वॉच गिफ्ट की थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी कमाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। लोग हैरान थे कि महज 26 साल की उम्र में अंजलि अरोड़ा इतनी रॉयल लाइफस्टाइल कैसे अफोर्ड कर रही हैं।
21 साल की उम्र से कमा रही हैं पैसे
अंजलि अरोड़ा ने एक TED Talk के दौरान अपनी जिंदगी का संघर्ष शेयर किया था। अंजलि ने बताया था कि 21 साल की उम्र में उन्होंने कमाना शुरू कर दिया था। पढ़ाई में एवरेज होने के बावजूद उनकी रुचि अलग चीजों में थी और उन्होंने सोशल मीडिया को ही अपना करियर बना लिया।
टिकटॉक से इंस्टाग्राम तक का सफर
अंजलि अरोड़ा ने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी लेकिन कोरोना काल में ऐप बंद होने के बाद उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है। हालांकि इंस्टाग्राम रील्स ने उनकी किस्मत बदल दी। अंजलि के एक लाख की फॉलोअर्स की संख्या एकदम से 8 मिलियन पर पहुंच गई है।
महीने की कमाई 50 लाख से ज्यादा
रिएलिटी शो लॉकअप में हिस्सा लेने से पहले अंजलि अरोड़ा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी थीं लेकिन उनके परिवार को ये सब बिल्कुल पसंद नहीं था। आज अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशन्स से हर महीने करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा कमा रही हैं। एक वक्त था जब वह महज 300 रुपये की कमाई किया करती थीं।
MMS विवाद में घिरी थीं अंजलि अरोड़ा
कुछ समय पहले अंजलि अरोड़ा का नाम एक कथित MMS वीडियो विवाद से भी जुड़ा था। हालांकि अंजलि ने साफ शब्दों में कहा था कि उस वीडियो में वह नहीं हैं और ये उनकी छवि खराब करने की साजिश है। अंजलि ने कहा था कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर फेम और व्यूज के लिए फेक कंटेंट फैलाते हैं और उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया।
आकाश संसनवाल के साथ अंजलि अरोड़ा का अफेयर?
अंजलि अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि आकाश पेशे से डिजिटल कंटेट क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकाश एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। इसके अलावा भाजपा नाम से जुड़ा एक सोशल मीडिया अकाउंट भी वह खुद हैंडल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications