'MMS कांड' वाली Anjali Arora बनीं माता सीता, बौखलाए लोग, टीजर देख 26 साल की लड़की के कैरेक्टर पर उठाया सवाल

Anjali Arora: 'रामायण' पर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। एक तरफ नितेश तिवारी की बड़े बजट वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम और साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं अब रामायण की कहानी पर आधारित एक और फिल्म सुर्खियों में आ गई है। फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर रिलीज हो चुका है और इसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई है।

माता सीता बनीं अंजलि अरोड़ो को देख लोग हैरान
इस फिल्म में टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं अंजलि अरोड़ा माता सीता का किरदार निभा रही हैं। अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सवाल खड़े किए हैं। दरअसल अंजलि इससे पहले अपने सोशल मीडिया वीडियोज और 'काचा बादाम' गाने पर बोल्ड डांस करने के ट्रेंड के चलते चर्चा में आई थीं। उनका नाम एक कथित MMS विवाद से भी जोड़ा गया थाय़ हालांकि वह इस मामले में अपनी सफाई दे चुकी हैं।

Anjali Arora

सीता के किरदार में अंजलि अरोड़ा को देख यूजर्स ने उठाए सवाल

-'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर सामने आने के बाद अंजलि अरोड़ा को सीता के रूप में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने उनकी कास्टिंग पर आपत्ति जताई, तो कुछ ने इसे लेकर मेकर्स से सवाल किए।

-कई यूजर्स ने अंजलि अरोड़ा की पुरानी सोशल मीडिया छवि और विवादों को आधार बनाकर उनकी कास्टिंग पर टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा- कच्चा बादाम वाली को सीता बना दिया और हनुमान दिखने वाले को राम। वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है- काश, कभी सीता की तरह भी इसका चरित्र होता।

-एक और यूजर ने मेकर्स की कास्टिंग पर सवाल उठाते हुए लिखा है- हिम्मत तो देखो मेकर्स की। वहीं कुछ कमेंट्स में अंजलि अरोड़ा से सीता के चरित्र को लेकर भी सवाल किया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों की राय अलग-अलग है और फिल्म देखने के बाद दर्शकों का रिएक्शन क्या रहता है, ये रिलीज के बाद ही साफ होगा।

अंजलि अरोड़ा पहली बार निभाएंगी माता सीता का किरदार

-'महाकाव्य श्री रामायण कथा' अंजलि अरोड़ा के एक्टिंग करियर के लिए भी खास है। वह पहली बार बड़े पर्दे पर किसी मेन किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म के टीजर में उन्हें माता सीता के रूप में भगवान राम के साथ कई अहम सीन्स में देखा जा सकता है।

-फिल्म में भगवान राम की भूमिका देव शर्मा निभा रहे हैं जबकि लक्ष्मण के किरदार के लिए शील वर्मा को चुना गया है। टीजर में राम-सीता के विवाह से लेकर वनवास और रावण से जुड़े प्रसंगों की झलक दिखाई गई है।

कैसा है 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर?

-टीजर की शुरुआत प्रभु श्रीराम और माता सीता के स्वयंवर से होती है। इसके बाद कहानी वनवास की ओर बढ़ती दिखाई देती है। टीजर में राम और सीता के रिश्ते और वनवास के दौरान उनके साथ बिताए पलों की झलक देखने को मिलती है।

-'रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई' जैसे चर्चित डायलॉग के साथ बैकग्राउंड में रामायण की चौपाइयां सुनाई देती हैं। आगे लक्ष्मण रेखा और सीता हरण से जुड़े प्रसंग भी दिखाए गए हैं। इसके बाद कहानी रावण के खिलाफ युद्ध और उसके अंत की ओर बढ़ती नजर आती है।

'आदिपुरुष' और नितेश तिवारी की 'रामायण' से हो रही तुलना

-टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की तुलना प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' और नितेश तिवारी की अपकमिंग 'रामायण' मूवी से भी होने लगी है। कुछ यूजर्स ने टीजर को पसंद किया और दावा किया कि ये 'आदिपुरुष' से बेहतर हो सकती है।

-वहीं कुछ लोगों ने इसे नितेश तिवारी की 'रामायण' से जोड़ते हुए अपनी राय जाहिर की। हालांकि अभी फिल्म का पूरा अनुभव दर्शकों के सामने नहीं आया है इसलिए इसकी तुलना दूसरी फिल्मों से करना फिलहाल सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया तक ही सीमित है।

कब रिलीज होगी 'महाकाव्य श्री रामायण कथा'?

-'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। फिल्म का निर्माण महोबिया फिल्म्स के बैनर तले प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने किया है। अजय कनौजिया की कंपनी एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड इसे प्रस्तुत कर रही है।

- येफिल्म हिंदी के अलावा छत्तीसगढ़ी भाषा में भी रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 25 सितंबर 2026 तय की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर रामायण की इस नई प्रस्तुति को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+