अंजलि अरोड़ा ने मुकेश अंबानी से सरेआम की ऐसी डिमांड, बोलीं- मुझे भी बुला लेते यार, अब क्या कहेंगे बॉयफ्रेंड
Anjali Arora On Ambani Wedding: 'काचा बादाम' गाने पर बोल्ड डांस कर रातोंरात फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा आज के समय में एक जानी मानी सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। अंजलि अरोड़ा अपनी रील्स वीडियोज और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं।
अंबानी परिवार की शादी पर अंजलि अरोड़ा का बयान
हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर जहां कुछ लोग शॉक्ड हो गए हैं, वहीं कुछ लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

अंजलि अरोड़ा ने जताया ऐसा अफसोस
अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अंबानी परिवार की शादी में खुद को न बुलाए जाने को लेकर अफसोस जता रही हैं। हालांकि वह मजाक करते हुए कहती हैं- अंबानी जी ने मुझे क्यों नहीं बुलाया। मुझे भी बुला सकते थे।
अंबानी जी ने मेहमानों को 2 करोड़ की घड़ी दी है
अंजलि अरोड़ा ने वीडियो में कहा है- इंस्टाग्राम खोलकर हम कहां पहुंच जा रहे हैं.. अंबानी जी की शादी में। मैंने सुना है उन्होंने शादी में पहुंचे मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर 2 करोड़ की घड़ी दी है। अंबानी जी, मेरे को क्यों नहीं बुलाया। मेरे को भी बुला लेते, मेरे भी हाथों में घड़ी अच्छी लगती यार।
अंजलि अरोड़ा ने कहा- मेरी घड़ी भी महंगी है
इसी के साथ वो लोगों को अपनी घड़ी भी दिखाती हैं और बताती हैं कि उनकी घड़ी भी अच्छी-खासी महंगी है। आपको बता दें कि अंजलि की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने वीडियोज शेयर किया करती हैं जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
लोगों ने उड़ाया अंजलि अरोड़ा का मजाक
कुछ लोग जहां अंजलि अरोड़ा की इस बात को सुनने के बाद हैरान हो रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनका जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। लोगों ने अंजलि के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक शख्स ने लिखा है- वो अंबानी हैं, आपको नहीं बुलाएंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा है- आप तो सरेआम अंबानी से भीख मांग रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications