क्या है Anjali Arora का 'काला सच'? पैसे के लिए रूसी लड़के साथ गुजारी रात, फिर BJP नेता संग किया ऐसा काम
Anjali Arora: सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अंजलि अरोड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'काचा बादाम' गाने पर उनके बोल्ड डांस ने उन्हें रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया था। रील्स के जरिए पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली अंजलि बाद में कंगना रनौत के चर्चित रिएलिटी शो 'लॉकअप' में भी नजर आईं थीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे।
अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड संग हुआ ऐसा कांड
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह न तो कोई वायरल डांस वीडियो है और न ही कोई नया पोस्ट। दरअसल उनके कथित बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल की गिरफ्तारी के बाद अंजलि अरोड़ा का नाम एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है।

अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल गिरफ्तार
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गत 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के दिन मेरठ पुलिस ने आकाश संसनवाल को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि वह जिस कार में घूम रहे थे, उस पर विधायक और सांसद का फर्जी स्टीकर लगा हुआ था, जो शक का कारण बना।
-आकाश के साथ मौजूद चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी की लग्जरी गाड़ियों को सीज कर लिया है। जांच में सामने आया कि कार पर विधायक और सांसद का फर्जी स्टीकर लगा हुआ था, जिससे वह खुद को रसूखदार दिखाने की कोशिश कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग
आपको बता दें कि आकाश संसनवाल की गर्लफ्रेंड अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। उनके बोल्ड डांस वीडियोज, ग्लैमरस तस्वीरें और रील्स लाखों लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। यही वजह है कि वह अक्सर ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रहती हैं।
MMS वीडियो विवाद ने मचाया था हंगामा
कुछ समय पहले अंजलि अरोड़ा एक कथित MMS वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि अंजलि ने इस वीडियो से खुद को पूरी तरह अलग बताते हुए साफ कहा था कि उस वीडियो में वह नहीं हैं। उनके नाम और चेहरे का गलत इस्तेमाल किया गया है। अंजलि का कहना था कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग व्यूज और फेम के लिए फेक कंटेंट फैलाते हैं और ये मामला भी उसी का हिस्सा था।
MMS को बताया झूठा, कही साजिश की बात
अंजलि अरोड़ा ने दावा किया था कि उनके नाम से और उनकी पहचान का इस्तेमाल कर जानबूझकर प्राइवेट वीडियो वायरल किया गया था। उन्होंने इस पूरे मामले को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया था।
'लॉकअप' में किया था पर्सनल लाइफ का बड़ा खुलासा
इसके बाद अंजलि अरोड़ा एक और वीडियो को लेकर चर्चा में आई थीं, जिसमें उन्होंने रूस यात्रा के दौरान हुए एक निजी अनुभव का जिक्र किया था। कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में एक टास्क के तहत उन्हें अपना एक राज सार्वजनिक करना था और उसी दौरान उन्होंने ये निजी कहानी नेशनल टेलीविजन पर शेयर की थी।
'पैसों के लिए रूसी लड़के के साथ गुजारी थी रात'
-अंजलि अरोड़ा ने शो में बताया था कि वह दिसंबर 2023 में रूस गई थीं। उस समय वह किसी रिलेशनशिप में नहीं थीं। रूस में होटल के एक रिसेप्शनिस्ट के साथ उनकी जान-पहचान हुई।
-अंजलि अरोड़ा ने आगे बताया था- ये बस एक अट्रैक्शन था उस रिसेप्शनिस्ट के साथ। मैंने रिसेप्शनिस्ट से 5 हजार रूबल्स (रूस का करंसी) लिए थे। शनिवार की पार्टी थी उस रात और उसने मुझे इस पार्टी के लिए ऑफर किया था।
-अंजलि ने कहा था- उस समय मुझे पैसों की जरूरत थी। उन्होंने शो में ये भी कहा था कि ये बात न तो उनके दोस्तों को पता थी और न ही परिवार को। अंजलि अरोड़ा ने भावुक होते हुए कहा था कि मुझे नहीं पता मेरे मम्मी-पापा ये देखकर क्या सोचेंगे और मुझे किस नजर से जज करेंगे। अंजलि का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
अब BJP के युवा नेता संग चल रहा अंजलि का अफेयर?
फिलहाल अंजलि अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल के साथ इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
कौन हैं आकाश संसनवाल?
-आकाश सनसनवाल पेशे से एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 79.3 हजार फॉलोअर्स हैं। वह एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
-आकाश का एक दूसरा अकाउंट akashsansanwalbjp नाम से भी है, जिस पर लगभग 5 हजार फॉलोअर्स मौजूद हैं। इस अकाउंट पर वह बीजेपी से जुड़े पोस्ट और नेता रमेश बिधूड़ी की तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं।
अंजलि अरोड़ा का स्टारडम
अंजलि अरोड़ा का सफर सोशल मीडिया स्टारडम, विवादों, खुलासों और अब लव लाइफ तक फैला हुआ है। चाहे डांस वीडियो हों या निजी जिंदगी से जुड़े बयान,अंजलि अरोड़ा हमेशा किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications