बारिश में साड़ी पहनकर अंजलि अरोड़ा ने किया ऐसा डांस, मूव्स देखकर लोगों को याद आया 'वो' MMS
Anjali Arora Rain Dance: सोशल मीडिया पर काचा बादाम गर्ल के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियोज को लेकर इंटरनेट पर कहर बरपा रही हैं।
बारिश में भीगते हुए अंजलि अरोड़ा का डांस
अंजिल अरोड़ा को हाल ही में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के गाने 'दिल पे चलाई छुरियां' को लेकर चर्चा में थीं और अब उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में अंजलि नीले और गुलाबी रंग की साड़ी पहने, बारिश में भीगते हुए बेहद दिलकश अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।

अंजलि अरोड़ा के शानदार मूव्स
अंजलि अरोड़ा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' के गाने भीगी साड़ी पर अपने शानदार मूव्स दिखाए हैं। श्रेया घोषाल की आवाज और सचिन-जिगर के संगीत से सजे इस रोमांटिक ट्रैक पर अंजलि अरोड़ा ने अपनी अदाओं का जादू बिखेर दिया है।
अंजलि अरोड़ा के डांस पर लोगों के गंदे कमेंट्स
-फैंस अंजलि अरोड़ा के डांस और फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग एक बार फिर उनके पुराने विवाद (कथित एमएमएस) को लेकर गंदी टिप्पणियां करते भी नजर आ रहे हैं। अंजलि अरोड़ा के इस लेटेस्ट वीडियो पर जहां कुछ यूजर्स गलत कमेंट्स कर रहे हैं, वहीं कई फैंस उनके बचाव में भी उतरे हैं।
-जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' आगामी 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच गत 12 अगस्त 2025 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो कि लोगों को पसंद आया है।
9 घंटे में पूरी हो गई थी इस गाने की शूटिंग
-वहीं इस फिल्म का नया रोमांटिक ट्रैक भीगी साड़ी दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। जाह्नवी कपूर ने एक बिहाइंड द सीन वीडियो में बताया है कि इस गाने की शूटिंग 3 दिन में खत्म करने का प्लान था, लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ 9 घंटों में पूरा कर लिया था।
-जाह्नवी कपूर के मुताबिक, बारिश में फिल्माए गए गानों में हमेशा एक अलग तरह का जादू होता है। यही कारण है कि बचपन से उन्होंने ऐसे गानों को देखा और अब उन्हें खुद उस अनुभव को जीने का मौका मिला है।
बीजेपी के युवा नेता आकाश सनसनवाल के साथ रिलेशन
-आपको बता दें कि सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा अपने बोल्ड डांस वीडियोज के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। 'काचा बादाम गाने' पर बोल्ड डांस कर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं अंजलि अरोड़ा ने कम उम्र में ही पैसे कमाना शुरू कर दिया था।
-अंजलि अरोड़ा बीजेपी के युवा नेता आकाश सनसनवाल के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं एक बार फिर से उन्होंने साड़ी में अपने सेंसेशनल डांस मूव्स से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications