क्या 'कच्चा बादाम गर्ल' को प्यार में मिला धोखा? भाजपा नेता या कोई और... पहली बार अंजलि अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी
Anjali Arora: सोशल मीडिया पर अंजलि अरोडा की पॉपुलैरिटी बेहद तगड़ी है। लॉकअप में आकर उनकी पॉपुलैरिटी रातोंरात और भी बढ़ गई। अंजलि का नाम वैसे तो काफी लोगों से जुड़ा है मगर अब वे भाजपा कार्यकर्ता संग रिलेशनशिप में हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि सबकी फेवरेट अंजलि का दिल भी टूट चुका है।
जी हां! लॉकअप में अंजलि अरोड़ा की दोस्ती हुई थी मुनव्वर फारूकी से। शो में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ीं। इसके बाद अंजलि और मुनव्वर की खूब चर्चा होने लगी। हर कोई जानना चाहता था कि इस रिश्ते की क्या सच्चाई है।

अंजलि ने कही दिल की बात
अब पहली बार अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। अंजलि ने साफ शब्दों में कहा कि मुनव्वर के साथ वे रिलेशिनशिप में नहीं थीं बल्कि वे दोनों सिर्फ दोस्त ही थे। इसके बाद उन्होने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमारी दोस्ती को लेकर कुछ बात होनी चाहिए क्योंकि वो पहले कीबात है।
अंजलि बोली कि इस बात को डेढ़ साल से भी ज्यादा बीत गया है और लॉकअप भी कबका खत्म हो चुका है। ऐसे में इस बात का जिक्र करने का भी कोई मतलब नहीं बनता।
मुझे धोखा मिला, मेरे साथ...
इसके बाद भारी मन से अंजलि ने कहा कि वो बंदा रातोंरात बदल गया। उसके अंदर दोस्ती को लेकर कोई भी इमोशन नहीं था। हर कोई ऐसे वक्त में बुरा ही फील करेगा। मैंने जो कुछ भी किया वो सब वेस्ट चला गया। मुझे धोखा मिला।
बताते चलें कि बीते दिनों अंजलि अरोड़ा ने अपनी शादी की खबरों से फैंस को चौंकाकर रख दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि वे सिर्फ एक मजाक कर रही हैं ऐसा कुछ भी नहीं है। इसके बाद से अंजलि के भाजपा नेता ब्वॉयफ्रेंड की खूब चर्चाएं होने लगीं। अंजलि जबरदस्त चर्चा में आ गई थीं। हालांकि अब फैंस को यकीन हो चला है कि फिल्हाल उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications