Animal Trailer: 'एनिमल' का रौंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर के खूंखार लुक ने मचाई तबाही

Animal Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार था जो कि आज खत्म हो गया है। फिल्म का दमदार ट्रेलर आज यानी 23 नवंबर 2023 को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर में फिल्म के लीड हीरो रणबीर कपूर के खूंखार लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

फिल्म 'एनिमल' का दमदार ट्रेलर रिलीज
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर के फैंस को इसके रिलीज होने का ब्रेसबी से इंतजार है। फैंस के उत्साह को बढ़ाते हुए ही मेकर्स ने आज 'एनिमल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर काफी शानदार है और रणबीर कपूर का इंटेंस लुक लोगों को इंप्रेस कर रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे।

animal

रणबीर कपूर के खूंखार लुक से लोगों के उड़े होश
3 मिनट के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर का अपने पिता अनिल कपूर के साथ एक अलग ही रिश्ता है। फिल्म में दोनों के बीच की बॉन्डिंग दिखाई गई है। वहीं रणबीर का खूंखार लुक लोगों के रौंगटे खड़े कर रहा है। ट्रेलर में रणबीर कपूर के एक्शन सीन्स लोगों को हैरान कर रहे हैं। बॉबी देओल इस फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं और उनका लुक भी लोगों को प्रभावित कर रहा है। ट्रेलर में वह काफी दमदार नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में दिखा बाप-बेटे का अलग रिश्ता
ट्रेलर में बाप-बेटे (अनिल कपूर-रणबीर कपूर) के रिलेशन को कुछ अलग तरीके से दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर बचपन से लेकर जवानी और बुढ़ापे तक के रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में एक तरफ जहां रणबीर कपूर काफी खूंखार लग रहे हैं तो वहीं एक तरफ काफी सहज-सरल भी नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है। खबर है कि ये फिल्म कुल 3 घंटे 23 मिनट 21 सेकंड की होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+