Animal में बॉबी देओल बनेंगे रणबीर कपूर के सौतेले भाई? रिलीज से पहले डायरेक्टर ने उठाया राज से पर्दा

Bobby Deol In Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर में ये तो साफ था कि रणबीर कपूर फिल्म में बेटे की भूमिका में हैं। हालांकि बॉबी देओल की एक छोटी सी झलक दिखाई गई जिसके बाद फैंस उनके रोल को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

फिल्म एनिमल के ट्रेलर में रणबीर कपूर और अनिल कपूर के बाप-बेटे के बीच रिश्ते को दर्शाया गया है। लेकिन फिल्म बॉबी देओल के रोल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब हाल ही में एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस राज से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि आखिर फिल्म में बॉबी का किरदार क्या है।

 Bobby Deol

सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि, बॉबी शायद रणबीर कपूर के सौतेले भाई बनेंगे। या फिर वह गूंगे बने है। हालांकि इन अफवाहों पर संदीप ने विराम लगाते हुए कहा कि, ऐसा कुछ भी नहीं है। हालांकि डायरेक्टर ने यह भी नहीं बताया कि आखिर बॉबी का फिल्म में क्या रोल होगा। अब खैर ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म एनिमल को लेकर फैंस में अलग बज बना हुआ है। 3 घंटे 21 मिनट की फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक 20 करोड़ का कारोबार कर लिया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर शानदार कारोबार कर सकती है।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में लंबे समय बाद रणबीर अपने एक्शन मोड में नजर आएंगे। फिल्म एनिमल को बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर टक्कर देने वाली है। दोनों फिल्मों की धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग हो रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+