'अगर फिल्म में दो हीरोइन होंगी तो...' क्या सेट पर तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना की होती थी बहसबाजी?

Tripti Dimri And Rashmika Mandanna: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। हर रोज फिल्म कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आईँ। लेकिन फैंस रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

तृप्ति डिमरी लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। लेकिन फिल्म एनिमल में रणबीर संग इंटीमेट सीन्स करने पर उन्हें खास पहचान मिली। इस फिल्म के बाद से वह फैंस की नेशनल क्रश बन चुकी हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति डिमरी ने रश्मिका मंदाना के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।

Tripti Dimri

भाभी 2 तृप्ति डिमरी ने रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए कहा कि, 'वह काफी स्वीट इंसान हैं और उन्होंने मुझे सेट पर काफी वेलकमिंग महसूस कराया। आम तौर पर, जब फिल्म में दो हीरोइन होती हैं, तो हमेशा वह ऊर्जा होती है। पर ऐसा कुछ भी नहीं था। वह बहुत शानदार थीं।'

तृप्ति डिमरी ने आगे कहा, 'जब मैं सेट पर आई थी तो उन्होंने मुझे गला लगाया और कहा, आओ हमारे साथ बैठो। वह यह भी देख रही थीं कि मैं थोड़ी ऑकवर्ड थी। उन्होंने हंसते हुए मेरा स्वागत किया। मुझे लगता है कि यह उनके अंदर बहुत ही अच्छी क्वालिटी है। मेरे और उनके बीच कुछ भी अजीब नहीं हुआ और ना ही उन्होंने मुझे कुछ ऐसा महसूस कराया।'

तृप्ति डिमरी ने यह भी बताया था कि रणबीर कपूर के साथ उन्होंने कैसे इंटीमेट सीन शूट किया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'सेट पर केवल हम चार लोग थे जिस वक्त ये शूट हो रहा था। मैं रणबीर, संदीप सर और कैमरामैन। जब ये शूट शुरू हुआ तो मुझसे रणबीर ने हर 5 मिनट बाद पूछा था क्या तुम ठीक हो? मुझे इस सीन को शूट करने में असहज महसूस नहीं हुआ।' बता दें कि, फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+