'मुझे घर बुलाया फिर करीब आया' एनिमल एक्टर हुए थे कास्टिंग काउच का शिकार, कॉम्प्रोमाइज करने की दी सलाह

Siddhant Karnick Casting Couch: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। फिव्म एनिमल में रणबीर कपूर के जीजा का रोल निभाने वाले एक्टर सिद्धांत कार्णिक ने एक बड़ा खुलासा किया है।

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के जीजा का रोल निभाकर सिद्धांत कार्णिक को खास पहचान मिली। लेकिन वह इंडस्ट्री में काफी समय से सक्रिय हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच का खुलासा किया। उस वक्त वह महज 22 साल के थे।

Siddhant Karnick

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सिद्धांत कार्णिक ने बताया कि, उस वक्त वह इंडस्ट्री में अपने पैर जमा ही रहे थे तभी उनकी मुलाकात एक कोऑर्डिनेटर से हुई। एक्टर ने कहा कि, 'उस शख्स ने मेरा पोर्टफोलियो मांगा और अपने घर पर इनवाइट किया। ये बात रात के 10.30 बजे की है। हालांकि मुझे थोड़ा अजीब लगा लेकिन बावजूद इसके मैं उनसे मिलने चला गया।'

सिद्धांत कार्णिक ने आगे कहा कि, मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा और मैं उसके घर गया। उस समय मैं बहुत छोटा था और मैंने उसके घर के चारों ओर उसके परिवार की तस्वीरें देखीं, इसलिए मुझे काफी सुरक्षित महसूस हुआ। हालांकि, कुछ देर बाद मुझे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है। वो शख्स मेरे करीब आया, तभी मैंने कहा कि मैं इस तरह के काम करने का इच्छुक नहीं हूं। खास कर ऐसे रास्ते से तो बिल्कुल नहीं।'

सिद्धांत कार्णिक ने बताया कि जैसे ही वह बैठे को उस शख्स ने इंडस्ट्री कैसे चलती है और ये भी इशारों में ये भी कहा कि काम पाने के लिए कॉम्प्रोमाइज भी करना पड़ता है। उस शख्स ने एक्टर से कहा कि, 'कुछ कॉम्प्रोमाइज नहीं करोगे, तब तक काम नहीं मिलेगा।' जिसके बाद एक्टर भड़क गए और उन्होंने इस चीज के लिए साफ मना कर दिया। तभी उस शख्स ने धमकी दी कि उन्हें कभी इंडस्ट्री में काम ना मिले। लेकिन एक्टर बिना किसी गॉडफादर के खड़े रहे और अपने दम पर पहचान बनाई।

सिद्धांत ने बताया कुछ समय बाद उनकी फिर उस शख्स से एक इवेंट के दौरान मुलाकात हुई थी। एक्टर ने कहा, "वे बलात्कारी नहीं हैं, वे अवसरवादी हैं, और यदि आप उन्हें अवसर नहीं देंगे, तो वे आपके पास नहीं आएंगे। उनके जैसे अवसरवादी नहीं बदलते हैं। सच्चा परिवर्तन लाने के लिए, रास्ता बदलना होगा वे जवाब देते हैं। अब, 20 साल बाद, मैं आज यहां हूं, अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ कर रहा हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+