Anil Kapoor के महंगे आउटफिट का बिल देखकर चौंक गए थे सलमान खान, भाईजान बोले- 'इतने तो मैंने कभी..'
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में अनिल कपूर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सलमान खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया।
Anil Kapoor And Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों 'द नाइट मैनेजर सीजन 2' को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन एक्टर सीरीज का जोर-शोर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वह पूरी स्टारकास्ट के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। इस दौरान अनिल कपूर ने अपने खास दोस्त सलमान खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया।
हाल ही में कपिल शर्मा शो के सेट पर अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धूलिपाला और तिलोत्मा शोमे पहुंचे। मेकर्स ने इस शो का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इस शो के दौरान कपिल शर्मा ने अनिल कपूर के फैशन सेंस की खूब तारीफ की। तभी एक्टर ने अपनी स्टाइल से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।

अनिल कपूर ने सलमान खान का जिक्र करते हुए कहा कि, 'मैंने सलमान खान के साथ एक फिल्म में काम किया था। जब मेरे कपड़ों का बिल वहां सबके सामने आया तो उसका अमाउंट देखकर सभी दंग रह गए थे। वहां सलमान खान भी मौजूद थे और जब उन्होंने मेरे कपड़ों का बिल देखा तो वह शौक रह गए थे।
सलमान खान ने अनिल कपूर से कहा था, 'कपड़ों का इतना खर्चा? इतना खर्चा तो मैंने अपने पूरे करियर में भी कपड़ों पर कभी नहीं किया। तो मैंने उनको जवाब देते हुए कहा- अरे तुम वैसे ही इतने स्मार्ट लगते हो। तुम तो जींस और टी-शर्ट में भी अच्छे लगते हो।' ये सुनकर कपिल शर्मा काफी हैरान रह जाते हैं वहीं मौजूदा लोग हंसने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications