जब करण जौहर ने पूछा किन चीजों से यंग दिखते हैं अनिल कपूर? एक्टर ने खोला अपनी जवानी का ये सीक्रेट

65 साल की उम्र में भी अनिल कपूर काफी यंग लगते हैं। अब जब करण जौहर ने कॉफी विद करण में एक्टर से पूछा की इसके पीछे की असल वजह क्या है तो उन्होंने एक हैरान कर देने वाला जवाब दिया।

मुंबई, 12 सितंबर: इन दिनों फिल्म निर्माता करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण का 7वां सीजन काफी चर्चा में है। शो में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे आते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोलते हैं। यही वजह है कि फैंस इसके अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब इस शो के अगले एपिसोड का प्रोमो आ गया है। जिसमें अनिल कपूर और वरुण धवन साथ मस्ती करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान अनिल कपूर ने अपने जवान रहने का राज खोला।

अनिल कपूर ने खोला अपने यंग दिखने का राज

अनिल कपूर ने खोला अपने यंग दिखने का राज

करण जौहर ने अगले एपिसोड का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो कि काफी मजेदार है। इस एपिसोड में वरुण धवन अपने ऑनस्क्रीन पिता अनिल कपूर की तांग खिंचाई करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं 65 साल की उम्र में यंग दिखने वाले अनिल कपूर ने भी अपनी फिटनेस को लेकर राज खोला और उनका यह खुलासा आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

जवाब सुनकर हो जाएंगे लोट-पोट

जवाब सुनकर हो जाएंगे लोट-पोट

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर अनिल कपूर से पूछते हैं कि, कौन ही तीन ऐसी चीजें हैं जो अनिल कपूर को यंग महसूस कराती हैं? इस सवाल का अनिल कपूर ने मजेदार जवाब दिया। एक्टर ने फनी अंदाज में कहा कि, सेक्स सेक्स सेक्स। अब एक्टर का ये जवाब सुनने के बाद वरुष धवन की हंसी छूट जाती है। हालांकि अनिल कपूर अपने जवाब के बाद तुरंत यू टर्न लिया और कहा कि ये सब स्क्रीप्टेड है।

करण जौहर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

करण जौहर ने अनिल कपूर से ये भी पूछा कि शादी में चीटिंग करने की थ्योरी पर वे क्या सोचते हैं? जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- 'मैं काफी सिंसियर रहूंगा और बेहद ईमानदार रहूंगा'। हालांकि अनिल कपूर के इन खुलासों के बाद करण जौहर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे थे। यहां देखें ये मजेदार वीडियो।

किस अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं वरुण धवन?

किस अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं वरुण धवन?

करण जौहर फिर वरुण धवन सवाल करते हैं और उनसे पूछते हैं कि, "कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण, एक अभिनेत्री जिसके साथ आप काम करना चाहते हैं?" वरुण ने जवाब दिया, "मुझे हमेशा कहा जाता है कि मैं एक बच्चे की तरह दिखता हूं।" जब करण ने उनसे पूछा, "आपको लगता है कि वे आपसे बड़े दिखते हैं?" वरुण ने अपने बयान का बचाव किया और कहा, "मुझे बताया गया है कि मैं छोटा दिखता हूं"। करण ने हार मानने से इनकार कर दिया, और टिप्पणी की, "इसका मतलब है कि वे आपसे बड़े दिखते हैं।"

कॉफी विद करण में अब तक नजर आए ये सितारे

कॉफी विद करण में अब तक नजर आए ये सितारे

बता दें कि कॉफी विद करण शो में अब तक कई बड़े स्टार्स नजर आए। जिसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, सामंथा रूथ प्रभु, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा, आमिर खान, करीना कपूर समेत कई एक्टर्स का नाम शामिल है। शो के आखिरी एपिसोड में कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+