66 की उम्र में खुद को इस तरह फिट रखते हैं अनिल कपूर, उनके जन्मदिन पर जान लें उनका फिटनेस मंत्रा

Anil Kapoor Birthday: अनिल कपूर खुद को फिट रखने केलिए बहुत कुछ करते हैं। अपने फिटनेस को बरकरार रखने के लिए वह साइकिलिंग से लेकर जॉगिंग, मॉर्निंग वॉक सब कुछ करते हैं। साथ ही अपनी डाइट का भी ख्याल रखते हैं।

anil kapoor

Anil Kapoor Birthday: बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानी अनिल कपूर न केवल अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं बल्कि लोग उनके फिटनेस के भी दीवाने हैं। लोगों की मानें तो इस उम्र में खुद को फिट रखना इतना आसान नहीं होता जितना कि अनिल कपूर खुद को रखते हैं। अगर एक्टिंग की बात करें तो अनिल कपूर ने बेहद खूबसूरती से अपने सभी किरदारों को पर्दे पर उकेरा है। अनिल कपूर की कॉमिक टाइमिंग भी बहुत ही शानदार है। साल 1956 में जन्मे अनिल कपूर अपने लुक और पर्सनैलिटी के मामले में आज के समय के हीरो को भी मात दे सकते हैं। आपको बता दें कि आज अनिल कपूर का जन्मदिन है। वह 66 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी पर्सनैलिटी किसी यंग हीरो से कम नहीं है। आपको बता दें कि इस उम्र में भी अनिल कपूर हर रोज जिम में पसीना बहाते हैं। आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर आपको बताते हैं उनके फिटनेस मंत्रा के बारे में ताकि आप भी उन टिप्स को फॉलो कर फिट रह सकें।

एक कमरे में रहता था पूरा परिवार

एक कमरे में रहता था पूरा परिवार

आपको बता दें कि अनिल कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनका बचपन बहुत अच्छा नहीं बीता। उनके पापा सुरिंदर कपूर पृथ्वीराज थिएटर में काम करते थे। पैसे उतने नहीं थे इसलिए पूरा परिवार मुंबई में एक कमरे में रहता था। आमदनी कम थी, लेकिन पिता ने सभी भाई-बहनों की जरूरतों को हमेशा पूरा किया। हालांकि अनिल कपूर के पिता आगे चलकर फेमस डायरेक्टर बने थे।

अनिल कपूर ने पहली नौकरी स्पॉटबॉय की थी

अनिल कपूर ने पहली नौकरी स्पॉटबॉय की थी

पिता के बीमार पड़ने के बाद अनिल कपूर ने नौकरी करने का फैसला किया था। अनिल कपूर ने पहली नौकरी स्पॉटबॉय की थी। इसके बाद अनिल कपूर ने तेलुगू फिल्म से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। अनिल कपूर ने फिल्मों में काम करने के लिए बहुत कुछ किया। उन्हें कई बार काम पाने के लिए सिफारिश तर करनी पड़ती थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कठिन परिश्रम से उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया। इसी के चलते आज वह 134 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

सुबह उठकर एक्सरसाइज करते हैं अनिल कपूर

सुबह उठकर एक्सरसाइज करते हैं अनिल कपूर

अनिल कपूर खुद को फिट रखने केलिए बहुत कुछ करते हैं। अपने फिटनेस को बरकरार रखने के लिए वह हर रोज सुबह 6 बजे उठ जाते हैं। अनिल कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कभी भी सुबह देर तक सोने की आदत नहीं रही। वह सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने बच्चों को भी ये आदत डलवाई है। फिल्म की शूटिंग लेट नाइट तक चलने के बावजूद भी अनिल कपूर को सुबह जल्दी उठना सही लगता है।

हर रोज 2 घंटे जिम में पसीना बहाते हैं

हर रोज 2 घंटे जिम में पसीना बहाते हैं

अनिल कपूर खुद को फिट रखने के लिए हर रोज 2 घंटे जिम में पसीना बहाते हैं और साइकिलिंग से लेकर जॉगिंग, मॉर्निंग वॉक सब कुछ करते हैं। बॉडी को फिट रखने के लिए उन्हें साइकिलिंग करना बहुत पसंद है। अनिल कपूर खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखते हैं। उन्होंने खुद को किसी भी लत से काफी दूर रखा है।

अनिल कपूर को पसंद है केला खाना

अनिल कपूर को पसंद है केला खाना

अनिल कपूर ने बताया है कि वह अपने दिन के पहले मील की शुरुआत केले से करते हैं। उन्हें केला खाना पसंद है और वह जिम करने के बाद केला खाते हैं। वह दिन में 5 से 6 बार खाना खाते हैं। इसके अलावा वह हर ढाई घंटे में कुछ न कुछ हेल्दी खाते रहते हैं ताकि उन्हें फास्ट फूड की क्रेविंग न हो। अनिल कपूर शूगर और जंक फूड से बहुत दूर रहते हैं। उनकी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है।

चाय-कॉफी नहीं पीते अनिल कपूर

चाय-कॉफी नहीं पीते अनिल कपूर

अनिल कपूर चाय और कॉफी बिल्कुल नहीं पीते हैं। इसकी जगह पर वह स्ट्रॉबेरी शेक और एप्पल जूस पीना पसंद करते हैं। अनिल कपूर को जूस का सेवन करना भी काफी पसंद है। वह शूट पर अपने साथ भरकर जूस ले जाते हैं। इसके अलावा वह अपनी डाइट में ब्रोकली, दाल और ब्राउन राइस का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। वह दिन में एक बार उबली हुई सब्जियां जरूर खाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+