ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, लोगों से कही ये बड़ी बात
Rishabh Panth Car Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए हैं। फिलहाल देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और लोग उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।

Rishabh Panth Car Accident: गत 30 दिसंबर की तड़के सड़क हादसे में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत को काफी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और अनुपम खेर उनसे मिलने के लिए देहरादून के अस्पताल में पहुंचे हैं। अस्पताल के बाहर से दोनों अभिनेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनिल कपूर और अनुपम खेर ने मीडिया को बताया कि वह दोनों ऋषभ पंत से मिले और उनकी मां से भी मुलाकात की। अनिल कपूर और अनुपम खेर ने लोगों से ये अपील की है कि सभी लोग ऋषभ के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते रहे। भगवान सबकी जरूर सुनेगा और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

लोगों से की गई ये खास अपील
वहीं भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के फैंस और कई सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए उनके ठीक होने के लिए विशेज भेज रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषभ पंत के कई फैंस तो मंदिरों में हवन और यज्ञ भी कर रहे हैं। वहीं ऋषभ पंत के दुर्घटना की खबर मिलने के बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी सोशल मीडिया पर मैसेज किया था और उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी।
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर लिखा ये मैसेज
ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही सबका ध्यान उर्वशी रौतेला के पोस्ट ने खींचा था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में वह वाइट आउटफिट, ईयरिंग्स, मांग टीका लगाए स्टनिंग लग रही थीं। लेकिन फोटो से ज्यादा फैंस का ध्यान उनके कैप्शन पर गया। उर्वशी ने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा था- मैं प्रार्थना कर रही हूं।

कैसे हुई ऋषभ पंत के साथ ये घटना
हाल ही में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा खत्म करके लौटी थी। इस दौरे में ऋषभ पंत भी टीम का हिस्सा थे। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की। इसी बीच कुछ समय निकालकर ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर देहरादून अपनी मां को नए साल पर सरप्राइज देने के लिए जा रहे थे। वह खुद ही कार चला कर जा रहे थे।

अपने घर देहरादून जा रहे थे ऋषभ पंत
गत शुक्रवार सुबह गाड़ी चलाते समय अचानक उनकी आंख लग गई और रुड़की के पास उनकी महंगी मर्सडीज कार डिवाइडर से टकरा गई। उनकी कार काफी स्पीड में थी जिसके चलते हादसे में उन्हें माथे, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद बीसीसीआई ने उनके लिए ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर उनके हेल्थ का अपडेट दिया था। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का अच्छे से अच्छा इलाज उत्तराखंड सरकार करवाएगी।












Click it and Unblock the Notifications