सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर अनिल कपूर और अनुपम खेर ने किया डांस, नम हुई पत्नी की आंखें
Satish Kaushik Birthday: दिवंगत सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका कौशिक की आंखें नम नजर आईं।

Satish Kaushik Birthday: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक की आज बर्थ एनिवर्सरी है। गत 9 मार्च 2023 को सतीश कौशिक की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी। ऐसे में अगर आज सतीश कौशिक इस दुनिया में जिंदा होते तो वह अपना 67वां जन्मदिन मना रहे होते। वहीं सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके परिवार और दोस्तों ने इस दिन को अलग तरीके से सेलिब्रेट किया और उनकी यादों को स्पशेल तरीके से लोगों के सामने पेश किया।
सतीश कौशिक का बर्थडे सेलिब्रेशन
दिवंगत सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका कौशिक की आंखें नम नजर आईं। वहीं सतीश कौशिक के दोस्त अनुपम खेर से लेकर अनिल कपूर तक ने खास तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में नाच, गाना और कई तरह की बातें लोगों के सामने पेश की गईं। देखें वीडियो-
अनिल कपूर और अनुपम खेर ने किया डांस
वहीं सतीश कौशिक के बर्थडे के मौके पर बॉलीवुड सितारे भी इस सेलिब्रेशन में जमा हुए थे। अनिल कपूर, अनुप सोनी, रानी मुखर्जी, जॉनी लिवर, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, दर्शन कुमार, नीना गुप्ता, विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर भी इस मौके पर स्टेज पर जमकर डांस किया और एक्टर के परिवार को हिम्मत दी। अनिल कपूर और अनुपम खेर ने स्टेज पर जमकर डांस किया।
पत्नी शशि कौशिक की आंखें हुईं नम
सतीश कौशिक की मौत के बाद उनकी बेटी वंशिका और पत्नी शशि कौशिक इस तरह से पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। दोनों ने जमकर तस्वीरें भी क्लिक करवाई। बेटी के चेहरे पर मुस्कान दिखी तो सतीश कौशिक के फैंस भी उनके इस सेलिब्रेशन से खुश हुए।












Click it and Unblock the Notifications