बालटी स्टाइल बैग कैरी करने पर ट्रोल हुईं Ananya Pandey, यूजर्स ने कहा, 'साइज तो उनके स्ट्रगल के जितना'
अनन्या पांडे एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के पर्स को लेकर फैंस ने उनका खूब मजाक उड़ाया।

Ananya Pandey Trolled: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट में एक्ट्रेस से ज्यादा उनके पर्स ने फैंस का ध्यान खींचा। वह इस इवेंट में सबसे खूबसूरत तो दिख ही रही थीं, लेकिन इससे ज्यादा उनके पर्स ने उनसे भी ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
नेटिजेन्स के निशाने पर आ गईं अनन्या पांडे
बीती रात मुंबई में एक मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स इवेंट हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी शिरकत की। जाह्नवी कपूर, श्रिया सरन, रितेश देशमुख और अनन्या पांडे समेत कई सितारे पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान एक अनन्या पांडे का वीडियो सामने आया है जिसके कारण वह नेटिजेन्स के निशाने पर आ गईं।
बालटी साइज पर्स की वजह से हो रहीं ट्रोल
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे ने गुलाबी रंग का एक आउटफिट पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने एक गोल्डन कलर का पर्स लिया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस की फोटो करते हुए उनके पर्स का खूब मजाक उड़ाया।
पैपराजी ने भी उड़ाया एक्ट्रेस का मजाक
पैपराजी ने अनन्या पांडे के इस पर्स को देखकर मजाकिया अंदाज में कहा, 'पर्स या बालटी'। वीडियो में पैपराजी की हंसने की आवाज भी आ रही है। खैर एक्ट्रेस ने उनके इस कमेंट का बालटी जवाब दिया और वह अंदर चली गईं लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही फैंस लगातार उनके पर्स पर कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
एक्ट्रेस की वीडियो देख नेटिजेन्स उनके मजे लेने लगे। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'वो तो ठीक है लेकिन उसमें रखा क्या होगा?' एक अन्य यूजर ने लिखा, "दाल तड़के की बाल्टी... जाते समय भर के लेके जाना"। एक ने तो उनके स्ट्रगल कमेंट का मजाक उड़ाते हुए लिखा, "इस पर्स का साइज तो उनके स्ट्रगल के जितना है"।
अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट
वहीं अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म लाइगर में देखा गया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद एक्ट्रेस जल्द ही आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में दिखेंगी। जो कि 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications