Ananya Pandey ने बॉयफ्रेंड आदित्य संग लीक हुई फोटोज की बताई सच्चाई, बोलीं- 'जल्द ही फैंस को...'
Ananya And Aditya Leak Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अभिनेता आदित्य रॉय कपूर संग डेटिंग खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। दोनों को कई बार एकसाथ पार्टी में या फिर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया।
वैसे तो अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं लेकिन कुछ दिनों पहले कपल की कुछ रोमांटिक तस्वीरें लीक हो गई थीं। जिसके बाद ऐसी अफवाह फैलने लगी कि ये कपल रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में अब अनन्या पांडे ने लंबे समय बाद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

'न्यूज 18' को दिए इंटरव्यू में आदिय रॉय कपूर के साथ लीक हुई तस्वीरों पर अनन्या पांडे ने कहा कि, 'मैं इन सबसे परेशान हो चुकी हूं। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं क्या नहीं। लेकिन मैं कोशिश करती हूं कि हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ पर लाइन ड्रॉ करके रखूं।'
इसके अलावा एक्ट्रेस ने आदित्य संग डेटिंग अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, मैं ये नहीं कह सकती कि ये सब मुझे परेशान करता है. बतौर एक्टर हम काम करते हैं. मैं तो यही कह सकती हूं कि जल्द ही कुछ अच्छा होने जा रहा है जो फैंस को एक्साइटिड कर देगा। लेकिन मैं अपनी पर्सनल लाइफ में एक लाइन खींचने की कोशिश करती हूं। लोग कुछ भी करें, मुझे इन सबसे कोई परेशानी नहीं होती। क्योंकि एक सेलिब्रिटी होकर ये मेरे प्रोफेशन का हिस्सा है।'
बता दें कि, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के कई ऐसे प्राइवेट मोमेंट रहे हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं। हालांकि इन सबके बावजूद कपल ने अपने रिलेशनशिप को कभी ऑफिशियल नहीं किया। वहीं अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल में ही नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म 'खो गए हम कहां' रिलीज हुई थी। जिसमें उनके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श सौरव भी लीड रोल में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications