जब भी अनन्या पांडे का टूटा दिल, तो ऐसे किया एक्ट्रेस ने खुद को हैंडल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह ब्रेकअप से कैसे निपटती हैं। साथ ही इससे जुड़ी सलाह भी दी।

मुंबई, 13 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि एक्ट्रेस का ब्रेकअप उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर से हो गया है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया है। अब एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप के बाद पहली बार इससे निपटने को लेकर खुलकर बातचीत की।

अनन्या पांडे ने बताया ब्रेकअप से निपटने का फॉर्मूला

अनन्या पांडे ने बताया ब्रेकअप से निपटने का फॉर्मूला

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम अभिनेता ईशान खट्टर के साथ जोड़ा गया था। जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाह इस साल उड़ने लगी। हालांकि, अब एक्ट्रेस का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेकअप से निपटने के फॉर्मूले के बारे में बात की।

ब्रेकअप होने के बाद क्या करें?

ब्रेकअप होने के बाद क्या करें?

अनन्या पांडे ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ब्रेकअप हो जाने के बाद क्या करना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि, "मैं उस तरह की व्यक्ति हूं जो सभी भावनाओं से गुजरने और इसे बाहर निकालने में विश्वास करती हूं। अपनी भावनाओं को अंदर रखते हुए, हम सोचते हैं कि हम मजबूत हो रहे हैं। हम बताते हैं खुद, 'नहीं मैं नहीं रोऊंगा' लेकिन भावनाओं का दमन हमेशा कुछ समय बाद आपको पकड़ लेता है'।

सुनें अरिजीत सिंह के गाने

सुनें अरिजीत सिंह के गाने

अनन्या पांडे ने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि अपने दिल को रोना और अरिजीत सिंह के सभी गाने सुनना ठीक है जो आप कर सकते हैं। कितना भी बर्फ खाओ या फिर क्रीम अगर आप चाहते हैं तो आप एक दिन ठीक हो जाएंगे। साथ ही, मुझे नहीं लगता कि आपके सबसे अच्छे दोस्तों के साथ समय बिताने से बेहतर कोई दवा है।"

अनन्या पांडे की आखिरी फिल्म

अनन्या पांडे की आखिरी फिल्म

बता दें कि, एक्ट्रेस अनन्या पांडे को आखिरी बार फिल्म गहराइयां में देखा गया था। इस फिल्म में अन्नया के अलावा दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य किरदार में दिखाई दिए थे। ये फिल्म 11 फरवरी 2022 को रिलीज हुई थी। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन अब इस फिल्म के बाद जल्द ही अन्नया पांडे फिल्म लाइगर में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में जल्द नजर आएंगी अनन्या पांडे

अन्नया पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाइगर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। साथ ही इस फिल्म का पहला गाना अकड़ी बकड़ी भी रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पुरी जगन्नाथ द्वारा अभिनीत, लाइगर 26 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+