डेलिकेट वर्क, अम्रल्ड और सुपर एक्सपेंसिव स्टोन्स... चर्चा में नीता अंबानी की जूलरी, पहना अब तक सबसे बड़ा पन्ना

नीता अंबानी के जूलरी कलेक्शन की बात करें तो ये एकदम हटकर होता है। मिसेज अंबानी के पास एक से बढ़कर एक शानदार जूलरी पीस हैं और खास बात ये है कि हर डिजाइन अपने आप में बेहद अलग होता है। मगर इस बार अंबानी परिवार की मालकिन ने कुछ गजब ही कर दिया है।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी का लुक एकदम खास था। नीता अंबानी ने पन्ने का हार पहना हुआ था। इस हार को शायद ही पहले किसी ने देखा हो। खुद नीता अंबानी ने भी पहले ऐसा एम्रल्ड नेकपीस नहीं पहना।

Nita Ambani Panna necklace

इस लुक की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। ये नेकपीस इतना खूबसूरत लग रहा है कि इसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है। वहीं मिसेज अंबानी के लुक की बात करें तो अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन्स के आखिरी दिन उन्होंने सिल्वर कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी। ये साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। हैंडमेड साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने कस्टम डिजाइन किया था।

साड़ी के साथ ब्लाउज को बेहद ही डीसेंट कट से स्टाइल किया गया था। इसपर भी साड़ी वाली ही इंट्रीकेट जरदोरी एम्ब्रॉइडरी दोहराई गई थी। वहीं जूलरी की फिर बात करें तो हीरे और पन्ने से जड़ी जूलरी नीता अंबानी ने पेयर की थी। इस लुक में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इसके बाद उनके हार पर लोगों की नजरें गईं, जिसपर न सिर्फ छोटे-छोटे डायमंड थे, बल्कि कई एम्रल्ड भी जड़े हुए थे। मगर सबका ध्यान पन्ने ने खींचा। इसका साइज इतना बडा था कि किसी ने शायद ऐसा किसी नेकलेस में लगा पहले कभी नहीं देखा होगा। नीता अंबानी के हार की तरह उनकी बाकी की जूलरी का डिजाइन भी बेहद शानदार था।

नीता अंबानी का लुक वैसे तो हमेशा ही चर्चा का विषय रहता है, मगर इस बार उनके नेकपीस ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नीता अंबानी अपने आउटफिट और जूलरी को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+