अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में नहीं शामिल हुए थे ये सितारे, जानें क्या थी वजह
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी गत 12 जुलाई 2024 को बड़ी ही धूमधूमा से संपन्न हुई है। इस ग्रैंड शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे।
हालांकि कुछ स्टार्स ने अंबानी परिवार की इस ग्रैंड शादी से दूरी बनी रखी थी। इनमें से कुछ तो ऐसे कलाकार हैं जो अंबानी फैमिली के किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आते हैं, फिर चाहे शादी हो या फिर कोई और फंक्शन। वहीं कुछ कलाकार किसी खास वजह से इस शादी में नहीं पहुंच पाए।

अनंत-राधिका की शादी में शामिल न होने वाले सितारों में कई बड़े नाम भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं वो सितारे-
आमिर खान
अनंत-राधिका की शादी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान शामिल नहीं हो पाए थे। न ही उनकी दोनों पत्नियां इस पार्टी में दिखाई दी थीं। हालांकि आमिर खान की बेटी इरा खान और दामाद नुपुर शिखरे शादी में पहुंचे थे।
कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अवॉर्ड शोज में जाना पसंद नहीं करती हैं। इसके अलावा वह अंबानी परिवार के सभी इवेंट्स से भी दूर रहती हैं। ऐसे में वह इस बार भी अनंत-राधिका की शादी में नहीं पहुंची थीं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस समय लंदन में मौजूद हैं। ऐसे में ये दोनों अनंत-राधिका की शादी में नहीं पहुंच पाए थे।
देओल परिवार
न तो धर्मेंद्र और न ही उनके दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल भी अंबानी की पार्टी में नहीं पहुंचे थे। कहते हैं कि सनी देओल बॉलीवुड पार्टीज में शामिल होना पसंद नहीं करते हैं। वहीं बॉबी देओल भी अपने बड़े भाई की तरह अंबानी की पार्टी में नहीं दिखाई दिए।
हेमा मालिनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी भी अपने पति धर्मेंद्र की तरह अंबानी परिवार की शादी में नहीं पहुंची थीं। यहां तक की हेमा मालिनी की दोनों बेटियां भी इस शादी में नहीं दिखाई दीं।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी
बॉलीवुड के शानदार एक्टरों में से एक नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी बॉलीवुड पार्टियों में कम नजर आते हैं। ऐसे में वह अंबानी की पार्टी में भी दिखाई नहीं दिए थे।
तब्बू
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में नहीं पहुंची थीं। वह अंबानी के यहां किसी भी पार्टी का हिस्सा नहीं बनती हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जहां अनंत अंबानी की बारात में खूब नाचते-गाते नजर आए, वहीं प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा इस शादी में शामिल नहीं हुए थे।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को कोराना हुआ है जिसके चलते वह इस शादी में शामिल नहीं हो पाए। यहां तक कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी इस शादी में शामिल नहीं हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications