Anant-Radhika Wedding: अंबानी खानदान की छोटी बहू बनीं राधिका मर्चेंट, VIDEO में देखें शुभ विवाह

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत आख‍िरकार शादी के बंधन में बंध गए। 12 जुलाई की देर रात मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत ने कई मशहूर हस्‍त‍ियों के बीच राधिका मर्चेंट को वरमाला पहनाई। इसी के साथ ही दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध गए।

राधिका मर्चेंट अब अंबानी खानदान की सबसे छोटी बहू बन गई। इस मौके पर संगीत के बीच नया जोड़ा अनंत और राधिका बेहद खुश नजर आए। दोनों ने एक साथ डांस भी क‍िया। शादी में अनंत ने गोल्डर रंग का कुर्ता पहना हुआ था और राधिका मर्चेंट ने ब्लू और गोल्डर रंग के कॉम्बिनेशन का सूट पहना हुआ था।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

दोनों हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंधे। बताते चलें कि अब 13 जुलाई को आशीर्वाद सेरेमनी और 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन होगा। इस शादी को देखते हुए सुरक्षा के तमाम पुख्ता इंतजामात किए गए थे। इस शादी को खास बनाने के लिए विदेशी स्टार्स भी यहां आज शामिल हुए।

किम कार्दशियन, ख्लोए कार्दशियन, जय शेट्टी, पॉडकास्टर, लेखक, कोच, जेफ कून्स, कलाकार जॉन सीना भी इस शादी में शामिल शामिल हुए। इसके अलावा पूरे बॉलीवुड को इस शादी का न्योता मिला था। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को भी शादी का इन्विटेशन मिला था।

मुकेश अंबानी के घर की ये आलीशान शादी महीनों से चर्चा में बनी हुई थी। पिछले महीने प्री वेडिंग के फंक्शन्स हुए, जहां हॉलीवुड सिंगर रिहाना की जबरदस्त परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया था। रिहाना जिस कदर भारत के लोगों से पेश आई थी, वो वाकई काबिलेतारीफ था। सिंगर ने अंबानी परिवार के फंक्शन के लिए करोड़ों रुपये चार्ज किये थे।

इसके बाद जस्टिन बीवर ने शादी से पहले जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इस परफॉर्मेंस के उन्होंने भी 80 करोड़ के करीब पैसे चार्ज किये थे। अंबानी परिवार की शादी में बॉलीवुड के मेहमान भी शामिल हुए। जाह्नवी कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी इस जश्न में शामिल हुए। दोनोंकी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं।

बताते चलें कि अनंत अंबानी ने शादी के मौके पर अपने परिवार के सदस्यों को याद किया। वेडिंग वेन्यू पर नीता अंबानी के पिता रविंद्रभाई दलाल और मुकेश अंबानी के पापा धीरूभाई अंबानी की फोटोज को लगाया गया है। दोनों की तस्वीरों के फ्रेम को फूलों से सजाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+