Amrapali Dubey Chhath Song: संतान के लिए आम्रपाली दुबे ने किया 'छठ व्रत'! नए गीत ने यूट्यूब पर मचाया धमाल
Amrapali Dubey Chhath Song: भोजपुरी सिनेमा में छठ महापर्व का अपना एक अलग ही रंग देखने को मिलता है। ये पर्व आगामी 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होने जा रहा है और 36 घंटे तक चलने वाले इस पवित्र त्योहार को लेकर भोजपुरी समाज में जबरदस्त उत्साह है।
भोजपुरी छठ सॉन्ग 'छठ व्रत' रिलीज
हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार अपने-अपने छठ गीत लेकर तैयार हैं। इसी बीच सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का नया भोजपुरी छठ सॉन्ग 'छठ व्रत' (Chhath Vrat) रिलीज हुआ है जिसने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

आम्रपाली और निरहुआ की इमोशनल कहानी
-'छठ व्रत' गीत का वीडियो आम्रपाली दुबे के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे का बेहद इमोशनल अवतार देखने को मिल रहा है। गानें में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जिसे संतान सुख प्राप्त नहीं है और इसी वजह से समाज और परिवार से उसे ताने सुनने पड़ते हैं।
-वहीं दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' उस महिला के जीवन में एक सहारा बनकर खड़े दिखाई देते हैं। गीत में 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो की भावनात्मक कहानी और छठ पर्व की भक्ति भावना ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है।
संतान के लिए आम्रपाली दुबे रखती हैं छठ व्रत
-गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे अपनी देवरानी से बेहद प्यार करती हैं, जो गर्भवती होती है। गोद भराई की रस्म के दौरान अचानक एक हादसा होता है, जिससे आम्रपाली सदमे में चली जाती हैं।
-इसके बाद आम्रपाली दुबे छठ व्रत रखती हैं। ये व्रत वो अपनी देवरानी और उसके बच्चे की सलामती के साथ साथ संतान की प्राप्ति की कामना के लिए भी रखती हैं। गाने की कहानी बेहद मार्मिक और भावनात्मक है, जो भोजपुरी संस्कृति और पारिवारिक रिश्तों की गहराई को दर्शाती है।
'छठ व्रत' गीत को मिल चुके हैं कई मिलियन व्यूज
-आम्रपाली दुबे के 'छठ व्रत' गीत को गत 19 अक्टूबर 2025 को दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था। वहीं रिलीज के कुछ ही दिनों में ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग चार्ट में शामिल हो गया है। इस समय ये गाना 17वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है और अब तक इसे करीब डेढ़ मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
-इस गीत को कल्पना पटवानी ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके दिल को छू लेने वाले बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। गाने का निर्देशन उज्जवल पांडेय ने किया है और इसके कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं।
-'छठ व्रत' गाना सिर्फ एक गीत नहीं है बल्कि एक भावनात्मक अनुभव है जो आस्था, त्याग और रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से दर्शाता है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की ये जोड़ी एक बार फिर अपने शानदार अभिनय और सच्ची भावनाओं से फैंस का दिल जीत रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications