जब अमजद खान ने 'तोड़' दिया था अल्लाह से किया वादा, कहते थे मुझे उसकी सजा मिली

जब अमजद खान ने तोड़ दिया था अल्लाह से किया वादा, कहते थे मुझे उसी की सजा मिली

मुंबई, 12 नवंबर: हिन्दी सिनेमा के सबसे मशहूर किरदारों में से एक 'गब्बर सिंह' को निभाने वाले अभिनेता अमजद खान का आज जन्मदिन है। 1992 में इस दुनिया को अलविदा कह गए अमजद खान आज के दिन यानी 12 नवंबर, 1940 जन्मे थे। 120 से ज्यादा फिल्में करने वाले शोले के गब्बर सिंह के लिए उन्हे दुनियाभर में शोहरत मिली। फिल्मी जिंदगी के अलावा उनकी निजी जिदंगी भी काफी दिलचस्प थे। खासतौर से वो किस्सा जब खुद को परेशानी में देख उन्होंने बताया था कि वो अल्लाह से किया वादा तोड़ने की सजा पा रहे हैं। क्या था वो वादा, आइए जानते हैं-

पिता भी थे एक्टर

पिता भी थे एक्टर

12 नवंबर 1940 को जन्मे अमजद खान अभिनेता जयंत के बेटे थे। जयंत पेशावर के पठान थे और खलनायक और चरित्र नायक के तौर पर अच्छी पहचान बनाई थी। अमजद ने एक्टिंग की शुरुआत थिएटर से की और फिर वो फिल्मों की तरफ आ गए। उनको ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में पहचान मिली फिल्म शोले के डाकू गब्बर सिंह के रोल से। शोले का उनका किरदार आज भी बेहद लोकप्रिय है।

सड़क हादसे ने बदल दी जिंदगी

सड़क हादसे ने बदल दी जिंदगी

अमजद खान शोले के आने कुछ ही समय बाद एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। अमजद उस वक्त अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म द ग्रेट गैम्बलर कर रहे थे। हादसे में अमजद खान की जिंदगी तो बच गई लेकिन उनकी सेहत पहले जैसा नहीं रही। दुर्घटना के बाद जो दवाएं चलीं, उनसे अमजद कान का वजन बढ़ने लगा। मोटापा इतना बढ़ा कि उनको चलने-फिरने में भी दिक्कत होने लगी।

 ये मुझे अल्लाह की ओर से सजा मिली

ये मुझे अल्लाह की ओर से सजा मिली

अमजद खान ने सड़क हादसे के कुच साल बाद एक इंटरव्यू में कहा तथा कि उनका एक्सीडेंट और फिर वजन बढ़ना खुदा की ओर से मिली सजा थी। अमजद ने इंटरव्यू में कहा था, जब मुझे शोले मिली तो मैंने अल्लाह से दुआ की थी कि वो ये फिल्म सु‍परहिट करा दे। फिर मुझे एक्टिंग नहीं करनी है, फिल्म हिट हुई तो मैं फिल्मों में काम करना छोड़ दूंगा। अमजद कहते हैं कि अल्लाह ने दुआ सुनी और शोले ने सफलता के रिकॉर्ड तोड़े लेकिन मैं वादे पर कायम ना रहा। मैंने कई फिल्में साइन कर लीं और ऊपर वाले ने मोटापे के रूप में मुझे सजा दे दी।

मदद के लिए हमेशा रहे तैयार

मदद के लिए हमेशा रहे तैयार

अमजद खान जितने बड़े कलाकार थे, अपने दोस्तों और साथ काम करने वालों के लिए उतने हीमददगार भी थे। अभिनेताओं, निर्देशकों, निर्माताओं के बीच हुए कई विवादों को सुलझाने के लिए आज भी फिल्मी दुनिया के लोग उनको याद करते हैं।

चाय को लेकर कई किस्से

चाय को लेकर कई किस्से

अमजद खान एक बार फिल्म के सेट पर भैंस लेकर पहुंच गए थे। दरअसल अमजद रोजाना करीब 25- 30 कप चाय पी जाते थे। हर आधे घंटे में वो चाय मांगते थे। एक बार पृथ्वी थियेटर में सेट पर उनको कहागया कि दूध खत्म हो गया है इसलिए चाय नहीं बनेगी। उन दिन तो अमजद चुप रहे लेकिन अगले दिन वो भैंस लेकर पहुंच गए। भैंस को स्टाफ को देते हुए कहा कि अब चाय बनती रहनी चाहिए।

1972 में की थी शादी

1972 में की थी शादी

अमजद खान ने 1972 में शीला खान से शादी की। उनके दो बेटे शादाब खान, सीमाब खान और बेटी एहलम खान हैं। शादाब ने फिल्मों में भी काम किया है। मोटापे के चलते अमजद खान को कई बीमारियों ने घेर लिया था। 27 जुलाई 1992 को अमजद खान को दिल का दौरा पड़ा और सिर्फ 52 साल की उम्र में ये फिल्मी सितारा दुनिया को छोड़ गया।

 निर्देशन में भी आजमाया हाथ

निर्देशन में भी आजमाया हाथ

अमजद खान ने अपने फिल्मी करियर में 120 से ज्यादा फिल्में कीं। उनको खलनायक के तौर पर तो पहचान मिली ही, कई फिल्मों में वो कॉमेडी करते भी दिखे। अमजद ने फिल्मों का निर्देशन भी कियाय। इसमें 1983 में आई चोर पुलिस और 1985 में आई फिल्म अमीर आदमी गरीब आदमी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+