Kalki 2 Update:'कल्कि' से मैसिव लेवल पर बनाई जाएगी 'कल्कि 2', मई शूट शुरू करेंगे अमिताभ बच्चन
कल्कि 2898 AD साल 2004 में रिलीज हुई। इस फिल्म की भारी भरकम कास्ट में अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। कल्कि के बाद प्रभास का भी कमबैक हुआ है। क्योंकि उसके पहले उनकी आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर बुरी साबित हुई थी। कल्कि के पहले पार्ट में ही इसके सीक्वल की हिंट मिली थी। अब इस पर एक नया और बड़ा अपडेट भी आया है।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक इस कल्कि पार्ट 2 में अमिताभ बच्चन का रोल का काफी अहम है। वो अपने रोल की शूटिंग इस साल मई में शुरू करेंगे। इस बार उनके स्क्रीन स्पेस में भी बढ़ोतरी की गई है। उनका शेड्यूल 15 जून तक रहेगा। इसके बाद वो जुलाई के महीने में कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में जुट जाएंगे। इस शो का नया सीजन अगस्त से शुरू होगा।

रिपोर्ट में आगे बताया गया, कल्कि का सीक्वल अश्वथामा और भैरवा की कहानी को दिखाएगा। इस पार्ट में दोनों सुमति के बच्चे को दुश्मनों से बचाने की कोशिश में लगे रहेंगे। कल्कि का सीक्वल पहले पार्ट के मुकाबले बहुत ही मैसिव होने वाला है। इसमें प्रभास और अमिताभ का किरदार यासकिन यानी कमल हासन से भिड़ता हुआ नजर आएगा। मेकर्स ने पिछले साल करीब महीने भर 'कल्कि 2' की शूटिंग की थी। अभी भी इसके कई सारे सीक्वेंस शूट होना बाकी हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन महाभारत के एक अहम किरदार को निभा रहे हैं। 'कल्कि 2' में उनके कई सारे एक्शन सीक्वेंस भी होंगे। जिसमें वो शस्त्र भी चलाते हुए नजर आएंगे। ये सीक्वेंस हैदराबाद के बाहरी इलाकों में शूट होगा। यहीं फिल्म का भव्य सेट भी तैयार किया गया है।
हालांकि मेकर्स ने अभी तक कल्कि 2 की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। लेकिन खबरें हैं फिल्म को 2026 के अंत में रिलीज किया जा सकता है। प्रभास इन दिनों हनु राघवपुड़ी की फिल्म शूट कर रहे हैं। इसलिए ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी इस बात पर संशय है। इसके बाद वो संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट की शूटिंग शुरू करोंगे।












Click it and Unblock the Notifications