अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन को बताया रूल तोड़ने वाला, एक्‍टर ने बिग बी को दिया धांसू जवाब

अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन को बताया रूल तोड़ने वाला, एक्‍टर ने बिग बी को दिया धांसू जवाब

मुंबई, 09 अप्रैल: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शनिवार को ट्विटर पर अजय देवगन की पहली फिल्म फूल और कांटे की शेयर की। अजय की दो बाइक्स पर बहादुरी से एंट्री करते हुए आइकानिक फोटो को अमिताभ बच्‍चन ने शेयर किया और लिखा सरजी इनका रिकॉर्ड हैं ही है 'सर जी इनका रिकॉर्ड है ही रूल तोड़ने का। रंगे हाथों दोषी पाए गए हैं। अब क्या दोगे इसका जवाब। रूल तोड़ने वाला बताने पर अजय देवगन ने अपने सीनियर एक्‍टर बिग बी को जवाब भी दिया है।

 अमिताभ ने अजय देवगन का उड़ाया मजाक

अमिताभ ने अजय देवगन का उड़ाया मजाक

बता दें अजय देवगन और अमिताभ बच्‍चन अपनी आने वाली फिल्‍म रनवे 34 के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म का नया पोस्टर आ चुका है जिसमें अमिताभ बच्चन और अजय देवगन काफी टफ लुक में नजर आ रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्‍चन ने पोस्‍ट लिख कर सार्वजनिक तौर पर अजय देवगन को नियम तोड़ने वाला यानी लापरवाह बताकर सबको अचंभित कर दिया है।

अजय देवगन ने बिग बी को दिया ये धासू जवाब

अजय देवगन ने बिग बी को दिया ये धासू जवाब

अजय देवगन ने अमिताभ बच्‍चन के ट्टीट का जवाब देते हुए एक्‍टर ने अमिताभ और धर्मेंद्र की तस्वीर पोस्ट की, जो फिल्म 'शोले' के एक सीन की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन बाइक चला रहे हैं और धर्मेंद्र उनके कंधे पर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने लिखा, 'सर, ये आप कह रहे हैं।

29 अप्रैल को रिलीज हो रही रनवे34

29 अप्रैल को रिलीज हो रही रनवे34

बता दें अमिताभ बच्‍चन ने ये ट्वीट अजय देवगन और अपनी फिज्‍म रनवे34 के प्रमोशन के लिया किया था। गोलमाल अभिनेता अजय देवगन द्वारा निर्देशित रनवे 34 में अमिताभ बच्‍चन भी प्रभावी किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 'रनवे 34' अप्रैल की 29 तारीख को सिनेमाघरों रिलीज हो रही है। फिल्‍म में बोमन ईरानी, ​​रकुल प्रीत सिंह, अंगिरा धर और आकांक्षा सिंह भी हैं। फिल्म में YouTuber CarryMinati भी दिखाई दे रही है।

रनवे 34 सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है

रनवे 34 सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है

अजय देवगन की फिल्म 'मेडे' का नाम बदलकर अब 'रनवे 34' किया गया है। नाम बदलने के साथ फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स भी रिलीज किए गए हैं। फिल्‍म के निर्देशक अजय देवगन ने इस पोस्‍टर को रिलीज करते हुए बताया "रनवे 34 सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है। यह एक इमोशनल और हाई ओक्टेन थ्रिलर फिल्म है, इसलिए कहानी के बारे में ज्यादा उजागर ना करते हुए, मैं आपको यह बताता हूं कि किस बात ने मुझे यह फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया।"


https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/amitabh-bachchan-told-ajay-devgan-the-rule-breaker-the-actor-gave-a-sly-reply-to-big-b-674107.html

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+