बड़े पर्दे पर इसी महीने वापसी करेंगे अमिताभ बच्चन, चेहरे फिल्म की रिलीज की दी जानकारी

नई दिल्ली, 12 अगस्त। अमिताभ बच्चन के फैंस क लिए अच्छी खबर यह है कि वह जल्द ही एक जबरदस्त किरदार में फिल्म चेहरे में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर चेहरे में बिग बी का लुक देखने के बाद फैंस को फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि फिल्म अपने तय समय से पहले रिलीज होने जा रही है। फिल्म को इसी महीने रिलीज करने का मेकर्स की ओर से रिलीज करने की बात कही गई है।

chehre

डायरेक्टर रूमी हैफ्री की फिल्म चेहरे अपने तय समय से पहले यानि 27 अगस्त को ही रिलीज होने जा रही है। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा, चेतावनी, आपके लिए जारी की जा रही है। आप तैयार हो जाइए फेस गेम के लिए क्योंकि ये इल्जाम आप पर भी लग सकता है। चेहरे फिल्म 27 अगस्त को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद चेहरे दूसरी फिल्म होगी जिसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म 19 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। पूरे देश में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। चेहरे फिल्म में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के अलावा रिया चक्रवर्ती, अन्नु कपूर, सिद्धार्थ कपूर, रघुवीर यादव व अन्य कलाकार हैं।

गौर करने वाली बात है कि चेहरे फिल्म को पहले 9 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वरिष्ठ क्रिमिनल लॉयर की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे इमरान हाशमी एक बिजनेसमैन की भूमिका निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+