साड़ी फाड़कर अमिताभ बच्चन ने बनाया पजामा और की ऐसी हरकत, लोग बोले- 'ये तो नया रणवीर सिंह है'

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स ने उन्हें रणवीर सिंह से जोड़कर मजेदार कमेंट्स किए हैं।

मुंबई, 19 जुलाई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। एक्टर एक्टिंग के अलावा अपनी शानदार होस्टिंग और दमदार आवाज की बदौलत फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सोशल मीडिया पर भी वे खूब एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा अपनी तस्वीरों को लेकर भी वे खूब चर्चा में रहते हैं। इंटरनेट पर उनकी फोटोज खूब वायरल भी होती हैं। फैंस को उनका अंदाज बेहद पसंद भी आता है। लेकिन इस बार कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। एक्टर अपनी रीसेंट फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स ने उन्हें एक्टर रणवीर सिंह से ही जोड़ डाला।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की फोटो

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड के महान एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। लोग उनकी तस्वीरों पर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एक्टर ने पहनी अजीब ड्रेस

एक्टर ने पहनी अजीब ड्रेस

अमिताभ बच्चन अपनी रीसेंट फोटोज में अतरंगी अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने बेहद ही अजीबो-गरीब ड्रेस पहनी हुई है, जिसके बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आप खुद भी अमिताभ को इस लिबास में देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

अमिताभ का अतरंगी अंदाज

अमिताभ बच्चन ने फोटो में व्हाइट कलर की हुडी पहनी हुई है। साथ ही एक्टर ने गले में नीले कलर का मफलर लिया हुआ है। नीचे अमिताभ ने काले रंग का प्रिंटेड लूज लोवर पहना हुआ है। साथ ही एक्टर ने अपने फोटो को कैप्शन दिया है- 'पहन्ने को दे दिया पजामा, लगा साड़ी को फाड़ा ,आगे छोटी जेब दे दी, और पीछे लगा है नाड़ा !'

लोगों को याद आए रणवीर सिंह

लोगों को याद आए रणवीर सिंह

अमिताभ की फोटो के साथ-साथ कैप्शन भी बेहद फनी है। जैसे ही लोगों ने उनकी ये तस्वीर देखी, कुछ ने तो उन्हें रणवीर सिंह का दोस्त बता दिया। तो कुछ यूजर्स ने कमेंट कर लिखा- लगता है रणवीर सिंह घुस गया है आपके अंदर। वहीं एक यूजर ने लिखा- सर लगता है ये पैजामा रणवीर सिंह जी ने डिजाइन किया होगा।

'ब्रह्मास्त्र' में जादू चलाएंगे बिग बी

बताते चलें कि अमिताभ बॉलीवुड के महानायक कहे जाते हैं। एक्टर ने अपनी दमदार अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करत हैं। अमिताभ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो वे बहुत जल्द अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल सितंबर के महीने में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे फिल्म 'गुडबाय' और 'ऊंचाई' में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+