जब अमिताभ का ऑटोग्राफ लेने के लिए झील में कूद पड़ा क्रेजी फैन, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश
कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन ने अपने एक ऐसे फैन की कहानी बताई जिसने उनके ऑटोग्राफ के लिए एक ऐसी हरकत की जो की काफी अजीब थी।
मुंबई, 22 सितंबर: कौन बनेगा करोड़पति फैंस का सबसे पसंदीदा शो है। इस शो में जहां कंटेस्टेंट बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने अपनी पर्सनल लाइफ के खुलासे करते हैं तो वहीं बिग बी भी अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर करते हैं। यही वजह है कि फैंस इस शो को काफी पसंद करते हैं।

अमिताभ बच्चन ने बताई अजीब फैन की कहानी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें वह हर रोज नए कंटेस्टेंट के साथ गेम खेलते हैं और उनके साथ खूब मस्ती भी करते हैं। शो में इस बार एक कंटेंस्टेंट आई जिसका नाम वैषणवी था। इस कंटेस्टेंट को अमिताभ बच्चन ने बतौर रिपोर्टर परिचय कराया। शो में कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से उनके सबसे अजीब फैन एनकाउंटर के बारे में पूछा।

जब फिल्म की शूटिंग के लिए बिग बी गए थे कोलकाता
अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए अपने इस अजीब फैन की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि, 'एक बार हम फिल्म की शूटिंग करने के लिए कोलकाता में बोटैनिकल गार्डन के पास एक झील के पास पहुंचे। हमें उस झील को पार करना था लेकिन उस पास लगभग 20-30 लोग खड़े हुए थे'।

अमिताभ के ऑटोग्राफ के लिए फैन ने की ऐसी हरकत
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि, 'हमने जैसे ही शूटिंग करनी शुरू की तो हम एक नाव में सवार हो गए। उस दौरान मैंने एक शख्स को हाथ में कागज पकड़े लहराते हुए देखा और 'वह चिल्लाने लगा एक ऑटोग्राफ प्लीज'। फिर मैंने उसको अपने पास बुलाया जिसके लिए वह बिना सोचे समझे मुंह में कागज और कलम लिए तैर कर हमारे पास आ गया। मैंने उसे तुरंत गले लगाया लेकिन वह पूरा भीगा हुआ था जिससे की मैं भी भीग गया। जब मैंने उसे अपना ऑटोग्राफ दिया तो वह बहुत खुश था। लेकिन फिर वह तैरने के लिए वापस पानी में कूद गया और कागज और ऑटोग्राफ भी धुल गए।'

क्या आराध्या के साथ वक्त बीता पाते हैं बिग बी?
अमिताभ बच्चन की यह कहानी सुनकर कंटेस्टेंट हंसने लगी। फिर उसने बिग बी से पूछा कि, आप अपनी पोती आराध्या के साथ समय कैसे बिताते हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'हां, मैं उनके साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पा रहा हूं। क्योंकि मैं रात 11 बजे तक घर पहुंचता हूं और तब तक वह सो चुकी होती हैं। यह केवल सण्डे होता है जब वह खाली होती हैं और अगर मुझे समय मिलता है, तो मैं उनके साथ कुछ समय खेलता हूं'।

अपनी पोती मनाने के लिए बिग बी देते हैं ये तोहफा
अमिताभ बच्चन ने आगे बतााया कि, 'जब भी उनकी पोती आराध्या उनसे नाराज होती हैं तो वह उसको चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। अगर वो नहीं मानती तो उनके पसंदीदा रंग पिंक कलर का उन्हें हेयर बैंड देते हैं। जिससे की वह काफी खुश हो जाती है और उनकी नाराजगी वहीं खत्म हो जाती है'।

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन को आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया। जो कि बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब इस फिल्म के बाद उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन पर हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का पोस्टर रिलीज किया था। जो कि 21 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म ऊंचाई, औऱ गुडबाय में भी नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications