अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ शेयर की अपनी ऐसी फोटो, लिखा- इसके पीछे बड़ी कहानी, अब क्या करेंगी जया बच्चन
Amitabh Bachchan: महानायक अमिताभ बच्चन आज यानी 22 जनवरी 2024 को अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के सामरोह में हिस्सा लिया था। इसी बीच बिग बी एक खास पोस्ट के चलते सोशल मीडिया पर छा गए हैं। खबर है कि अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपनी को-एक्ट्रेस रेखा की तस्वीर शेयर की है।
अमिताभ बच्चन ने पुराने दिनों को किया याद
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए पुराने दिनों को याद करते रहते हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स ब्लॉग्स में देते हैं। अब अमिताभ ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने कुछ सह कलाकारों के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो में अमिताभ बच्चन माइक पकड़े हाथ हवा में हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अमिताभ ने शेयर की रेखा के साथ अपनी फोटो
इस फोटो में अमिताभ बच्चन और कई स्टार्स एकसाथ स्टेज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कुछ स्टार्स ताली बजा रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन हवा में हाथ हिला रहे हैं। इस फोटो में अमिताभ बच्चन के अलावा एक्ट्रेस रेखा, राज कपूर, रणधीर कपूर, विनोद खन्ना, महमूद, शम्मी कपूर और म्यूजिक डायरेक्टर कल्याण नजर आ रहे हैं।
कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखी ये बात
इस फोटो को सोशल मीडिया पर शएयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा है- इस फोटोग्राफ के पीछे बड़ी कहानी है। किसी दिन ये नैरेट की जाएगी। आपको बता दें कि इस पुरानी फोटो में रेखा साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हमेशा की तरह रॉयल ही रखा है।
सफेद कपड़ों में नजर आए अमिताभ बच्चन
वहीं दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना वाइट आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। शम्मी कपूर ने ग्रीन कुर्ता और वाइट पायजामा पहना हुआ है। अमिताभ बच्चन भी सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। बाकी स्टार्स ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहने हुए हैं। इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और पूछा रहे हैं कि अब जया बच्चन एक्ट्रेस रेखा की तस्वीर देखकर कैसा रिएक्शन देंगी।
अयोध्या में हैं अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन आज यानी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे हुए हैं। यहां से उनकी कई वीडियोज और फोटोज वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में वह टीवी के राम यानी अरुण गोविल के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद हैं। हालांकि इस कार्यक्रम में न तो जया बच्चन और न ही ऐश्वर्या राय पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications