हाथ में बेसबॉल बैट लेकर अमिताभ ने तोड़ी कांच की दीवार, लिखा- कुछ आदतें 80 की उम्र के बाद भी नहीं छूटतीं
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने शूटिंग के सेट से अपनी एक फोटो शेयर की है और लिखा कि वह 80 की उम्र पार कर चुके हैं लेकिन कुछ चीजें अभी तक नहीं बदली हैं। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह कोई एक्शन सीन कर रहे हैं। अमिताभ किसी फिल्म के सेट पर शीशे की दीवार तोड़ते नजर आए।
Recommended Video

अमिताभ बच्चन ने शेयर की फोटो
अमिताभ ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '53 साल और 80 साल की उम्र के बाद भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो कभी नहीं बदलती, एक्शन। अमिताभ बच्चन की इस खास फोटो पर पहला कमेंट उषा जाधव ने किया और कमेंट सेक्शन में हॉर्ट की इमोजी शेयर किया।
एक फैंस ने कहा- आप ईश्वर की अद्भूत रचना हैं
इसके अलावा अन्य फैंस ने कमेंट सेक्शन में आग और दिल वाला इमोजी शेयर किया है। इसके अलावा एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि हिंदी फिल्मों का इतिहास है कि जब भी आपकी फिल्म में एंट्री होती या किसी को बचाने आप आते तो जितनी सीटियां या शोर आपकी फिल्मों में होता है वैसा ना कहीं देखा और न ही देखने को मिला। आप भी ईश्वर की अद्भूत रचना हो।

ब्लॉग पर भी शेयर किया फोटो
अमिताभ बच्चन ने वही फोटोज अपने ब्ल़ॉग पर भी शेयर किया है। एक फोटो में वह बेसबॉल बैट पकड़े हुए टूटे हुए कांच के दरवाजे के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह कांच की दीवार तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

क्लोज-अप शॉट की फोटो शेयर की
अमिताभ बच्चन ने एक एक्शन सीक्वेंस के लिए एक क्लोज-अप भी शेयर किया है। फोटो में वह कैमरे के बिल्कुल करीब बेसबॉल बैट के साथ नजर आ रहे हैं ऐसा केवल एक्शन सीन का क्लोज-अप सुनिश्चित करने के लिए किया है।
4 मार्च को रिलीज होगी फिल्म झुंड
अमिताभ बच्चन इन दिनों प्रभास के साथ नाग अश्विन की फिल्म 'के' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। अमिताभ स्पोर्ट्स ड्रामा झुंड की रिलीज़ के लिए भी तैयार हैं, जो नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित है और 4 मार्च को रिलीज़ के लिए होगी।












Click it and Unblock the Notifications