बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अमिताभ बच्चन ने शेयर की ऐसी फोटो, तो भड़क गए फैंस, बोले-'आपसे उम्मीद नहीं थी'
Amitabh Bachchan Latest Post: देशभर में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हुई हत्या से लोग सदमे में हैं। वहीं बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है। इस दुख की घड़ी में महानायक अमिताभ बच्चन ने एक हंसते हुए ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया जिसकी वजह से लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
बाबा सिद्दीकी की बॉलीवुड के तमाम सितारों से भी गहरी दोस्ती थी। उनको अंतिम विदाई में सभी स्टार्स पहुंचे। वहीं सलमान खान इस दौरान काफी इमोशनल हो गए। लेकिन इस बीच अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बाल संवारते हुए फोटो पोस्ट की जिसकी वजह से फैंस भड़क गए।

बता दें कि, अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन इस बार उनके लिए पोस्ट ने मुश्किलें बढ़ा दी। दरअसल, बिग बी अपने ट्विटर हैंडल में एक फोटो शेयर की जिसमें वह अपने बाल संवार रहे हैं। इस तस्वीर में महानायक ने स्माइल देते हुए और बालों में हाथ रख पोज दिया है। फोटो शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा, 'बाल संवारते हुए।'
अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। जैसे ही एक्टर ने फोटो शेयर की तो लोगों का गुस्सा फूट गया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हम आपकी बहुत इज्जत करते थे लेकिन अब नहीं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई और ये बाल संवार रहे हैं।' एक ने लिखा, 'जिनको देश की सुरक्षा पर बात करनी चाहिए वह ऐसी हरकतें कर रहे हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'अमिताभ बच्चन से ये उम्मीद नहीं थी।'
बता दें कि, बीते शनिवार को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के ऑफिस से वापस घर जा रहे थे। वह जैसे ही अपनी कार में बैठने लगे तो कुछ हमलावरों ने उन पर गोलीबारी की। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। बाबा सिद्दीकी की हुई हत्या की वजह से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ाई गई क्योंकि वह बाबा सिद्दीकी के करीबी दोस्त थे। फिलहाल मुंबई पुलिस ने एक्टर को घर रहने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications