'सब कह के देख लिया...' अमिताभ बच्चन ने साझा किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या बहू ऐश्वर्या राय से नाराज हैं बिग बी?
Amitabh Bachchan Cryptic Post: इन दिनों बच्चन परिवार में मतभेद की खबरें लगातार चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले दिनों खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन को गिफ्ट में बंगला प्रतीक्षा दे दिया। इसके बाद से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग होने की अफवाहें आग की तरह फैली।
इन सबके बीच हाल ही में फिल्म द आर्चीज के प्रीमियर नाइट में बच्चन परिवार एकसाथ पहुंचा। सभी ने साथ में खड़े होकर पैपराजी को जमकर पोज दिए। लेकिन इस दौरान जया बच्चन और श्वेता बच्चन ऐश्वर्या से काफी दूर-दूर नजर आईं। इवेंट खत्म होने के बाद दावा किया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय को अनफॉलो कर दिया।

बिग बी ने बहू ऐश्वर्या राय को अनफॉलो करने के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया जिसे लगातार फैमिली में हो रहे मतभेद से जोड़ा जा रहा है। अमिताभ बच्चन ने पोस्ट कर लिखा, 'सब कहा जा चुका है, सब किया जा चुका है. तो जो करना था किया, जो किया तो किया।' ट्वीट के साथ अमिताभ बच्चन ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की जो कि कौन बनेगा करोड़पति के सेट की है।
जैसे ही अमिताभ बच्चन ने ये ट्वीट किया तो सोशल मीडिया पर फैंस को चिंता सताने लगी। लोगों के बीच खलबली मच गई कि आखिर बच्चन परिवार में चल क्या रहा है। कुछ लोगों ने इस पोस्ट को अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच नाराजगी से जोड़ा। हालांकि इस पोस्ट पर अब तक उनकी फैमिली की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।
आपको बता दें कि, ऐश्वर्या राय केवल बच्चन परिवार में अपने पति अभिषेक बच्चन को ही फॉलो करती हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय ने कभी भी अपने ससुर अमिताभ बच्चन को फॉलो किया ही नहीं। खैर बच्चन परिवार में इस वक्त क्या वाकई खटपट चल रही है या ये महज अफवाह है इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन फैंस इन सबसे कई तरह के कयास लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications