बम से उड़ाने की धमकी के बाद बदली Amitabh Bachchan की सुरक्षा, बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े हुए बिग बी

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर 'जलसा' के बाहर जमा होने वाले फैंस से मुलाकात करते हैं। सालों से चली आ रही इस परंपरा को उन्होंने इस बार भी जारी रखा लेकिन गत 1 नवंबर 2026 (रविवार) का नजारा कुछ अलग था। हाल ही में उनके बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ऐसे में जब बिग बी अपने फैंस का अभिवादन करने बाहर निकले, तो वह बुलेटप्रूफ शीशे की सुरक्षा के पीछे खड़े नजर आए।

बुलेटप्रूफ शीशे की पीछे नजर आए अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को इस अंदाज में देखकर वहां मौजूद फैंस भी हैरान रह गए। उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी मौजूद थे। घर के बाहर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। दरअसल मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को भेजे गए एक धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के घर के अलावा फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी।

Amitabh Bachchan

मेयर ऋतु तावड़े को मिला धमकी भरा ईमेल

जानकारी के मुताबिक मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय स्थित कार्यालय में दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर बम विस्फोट होने का दावा किया गया था। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्टिव हो गईं और बीएमसी परिसर की तलाशी ली गई। हालांकि जांच के दौरान वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी है।

अमिताभ बच्चन के 'जलसा' को भी उड़ाने की दी गई थी धमकी

-इस ईमेल में अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर 'जलसा' को लेकर भी धमकी दी गई थी। पुलिस के मुताबिक ईमेल में 31 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 के बीच बिग बी के घर को निशाना बनाने की बात कही गई थी। मैसेज में खालिस्तान का भी जिक्र किया गया था।

-धमकी सामने आने के बाद अमिताभ बच्चन के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जलसा के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसी का असर रविवार को देखने को मिला, जब बिग बी को बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से फैंस का अभिवादन करना पड़ा।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की भी धमकी

-धमकी भरे ईमेल में सिर्फ अमिताभ बच्चन के घर का ही जिक्र नहीं था बल्कि पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के इवेंट को लेकर भी गंभीर दावा किया गया था। ईमेल में कहा गया था कि 27 नवंबर 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स इलाके में होने वाले उनके लाइव कॉन्सर्ट दौरान हमला किया जा सकता है। इसके बाद कॉन्सर्ट स्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों पर विशेष नजर रख रही है। अधिकारियों की ओर से धमकी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

-फिलहाल इन धमकी भरे मैसेजेस की जांच जारी है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही जरूरी सार्वजनिक स्थानों, फिल्मी स्टार्स के घर और कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी है। वहीं अमिताभ बच्चन का रविवार को बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से फैंस का अभिवादन करना चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके चाहने वाले एक्टर की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+