अब हॉट सीट पर नहीं दिखेंगे Amitabh Bachchan, आखिर क्यो बंद होने जा रहा है ‘KBC 14’?
कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है। एक्टर ने बताया कि जल्द ही ये शो खत्म होने जा रहा है। ऐसे में एक्टर ने एक इमोशनल नोट लिखा है।
Kaun Banega Crorepati Season 14 Ends: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का होस्टेड टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति लंबे समय से फैंस को एंटरटेन कर रहा है। यही नहीं इस शो से ना जाने कितने लोगों के सपने पूरे हुए हैं। तरह-तरह के कंटेस्टेंट यहां आते थे और अपनी किसमत आजमाते थे और चंद मिनटों में मालामाल हो जाते थे। लेकिन इस बीच अब शो को लेकर अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा अपडेट दिया है। जिसे जानकर कईं फैंस निराश हो सकते हैं।

खत्म होने जा रहा है केबीसी 14
केबीसी का सीजन 14 जल्द ही खत्म होने जा रहा है। इस बात की जानकारी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को दी है। एक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि, शो की शूटिंग जल्द ही खत्म होने वाली है। बिग बी ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने इमोशन जाहिर किए हैं। उन्होंने बताया कि, कैसे शो के दौरान सभी कंटेस्टेंट ने उन्हें इंस्पायर किया है।
अमिताभ बच्चन ने दी जानकारी
अमिताभ बच्चन ने जानकारी देते हुए अपने ब्लॉग में लिखा, 'केबीसी में दिन खत्म हो रहे हैं और ये एसोसिएशन वापसी की भावना लाता है। क्रू और कास्ट को जल्द रूटीन में खालीपन का एहसास होगा। अलविदा कहने की भावना महसूस हो रही है। लेकिन, मैं उम्मीद करता हूं कि, हम बहुत जल्द दोबारा साथ होंगे, बहुत जल्द'।
बिग बी शो छोड़ने पर हुए इमोशनल
आपको बता दें कि, इस शो से अमिताभ बच्चन की भावना जुड़ी है। जितने भी सीजन अब तक आएं हैं उन्हें बिग बी ने ही होस्ट किया है। इसलिए, उनकी इस शो से भावुक कर देने वाली यादें जुड़ी हैं। ऐसे में उनके ब्लॉग से ये साफ जाहिर हो रहा है कि, वह इस शो के खत्म से खुश नहीं हैं। ब्लॉग के अंत में अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि, 'केबीसी के दिन खत्म होने वाले हैं, लेकिन उम्मीद है कि हम सब जल्द ही फिर से एक साथ होंगे।'












Click it and Unblock the Notifications