ऐश्वर्या राय की लिपस्टिक के कलर पर ये क्या बोल गए थे ससुर अमिताभ बच्चन, सरेआम कही थी ऐसी बात

Aishwarya Rai and Amitabh Bachchan: साल 2016 में पर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के यूनीक लुक ने सोशल मीडिया पर आग लगी दी थी। उस साल आयोजित हुए कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय की पर्पल लिपस्टिक ने तबाही मचा दी थी। कान फिल्म फेस्टिवल 2016 के रेड कार्पेट पर पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय ड्रेस के साथ मैच करती हुई पर्पल लिपस्टिक लगाकर पहुंची थीं जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए थे। लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था।

ऐश्वर्या राय की पर्पल कलर की लिपस्टिक
ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ ऐश्वर्या राय का लिप कलर देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। उस समय ऐश्वर्या की ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। सिर्फ इतना ही नहीं इस अजीबोगरीब लुक के लिए लोगों ने ऐश्वर्या राय की जमकर आलोचना की थी और इंटरनेट पर उनका खूब मजाक उड़ा था।

Aishwarya Rai

अमिताभ बच्चन ने किया बहू ऐश्वर्या का बचाव
ऐसे समय में ससुर अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय का बचाव करते नजर आए थे। डीएनए से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा था- पर्पल कलर की लिपस्टिक में क्या गलत है? सोशल मीडिया अभिव्यक्ति की आजादी देता है। हालांकि पहले ऐसा नहीं था। तब सोशल मीडिया नहीं था तो आपको पता नहीं चलता था कि लोग आपके बारे में क्या सोच रहे हैं। आज सोशल मीडिया पर लोग सामने ही सबकुछ कह देते हैं।

बिग बी ने ऐश्वर्या राय को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
बिग बी ने आगे कहा था- ये सब सोशल मीडिया पर होता रहता है। एक-दो दिन चलेगा और फिर कुछ नया टॉपिक आ जाएगा। सोशल मीडिया हर किसी को आवाज और अवसर, दोनों देता है। इसमें गलत क्या है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बीच अनबन
इसके बाद अमिताभ बच्चन का एक पोस्ट भी वायरल हुआ जिसमें उन्होंने लिखा था- सब कह दिया, सब कर दिया। इसलिए जो करना है करो और करते रहो। बिग भी के इस पोस्ट से लोग हैरान हो गए थे। आपको बता दें कि इन दिनों अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और ऐसे में जल्द ही दोनों का तलाक भी हो सकता है। हालांकि इस कपल ने अभी तक इस बारे में कोई बात नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+