अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में एलन मस्क को कहा धन्यवाद, बोले- तू चीज बड़ी है Musk Musk....

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर एलन मस्क भैया से गुजारिश की थी कि उन्होंने फीस भर दी है, ऐसे में उनका ब्लू टिक वापस कर दिया जाए।

amitabh bachchan

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबर है कि एक बार फिर से बिग बी के ट्विटर अकाउंट को ब्लू टिक वापिस मिल गया है। आपको बता दें कि गत 21 अप्रैल 2023 को ट्विटर के कई वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए गए थे। इनमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल था। हालांकि अब अमिताभ बच्चन को उनका ब्लू टिक वापस मिल गया है और इसके लिए उन्होंने बड़े ही मस्त अंदाज में एलन मस्क को धन्यवाद कहा है।

आपको बता दें कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक बड़ा बदलाव किया है जिसकी वजह से कई वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक को हटा दिया गया है। इस लिस्ट में कई बड़े सेलेब्स, राजनेता और वीआई पी लोग शामिल थे। बिग बी के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक नदारद था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर एलन मस्क भैया से गुजारिश की थी कि उन्होंने फीस भर दी है, ऐसे में उनका ब्लू टिक वापस कर दिया जाए।

अब अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट एक बार फिर से वैरिफाइड कर दिया गया है। इसके लिए बिग बी ने एलन मस्क को हिंदी सिनेमा के मशहूर गाना तू चीज बड़ी है मस्त मस्त कहते हुए धन्यवाद दिया है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ए मस्क भैया, बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका, उ , नील कमल टिक लग गवा हमार नाम के आगे। अब का बताई भैया, गाना गये का मन करत है हमार, सनबो का.... इ लेओ सुना- तू चीज़ बड़ी है मस्क, मस्क...तू चीज़ बड़ी है मस्क....।

ब्लू टिक हटते ही बिग बी ने किया था मजेदार ट्वीट
जब अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया था तब उन्होंने ट्वीट में लिखा था- ए ट्विटर भैया! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिए हैं हम ... तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं- अमिताभ बच्चन...हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का???

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+