अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली ने किया खुलासा कि क्‍यों नहीं बनना चाहती हैं फिल्‍म एक्‍ट्रेस

मुंबई, 09 मार्च । बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्‍या नवेली के हमेशा फिल्म इंडस्‍ट्री में शामिल होने की उम्मीद की जाती रही है लेकिन कुछ साल पहले, उन्होंने सभी को गलत साबित कर दिया। नव्या ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनका लक्ष्य अपने पिता निखिल नंदा के बिजनेस से जुड़ना है। वहीं अब हाल में मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में नव्या ने कहा है कि उनका पहले कभी भी एक्‍ट्रेस बनने का इरादा नहीं था।

नव्‍या ने कहा- मैं कभी इसे क‍रियर नहीं बनाऊंगी

नव्‍या ने कहा- मैं कभी इसे क‍रियर नहीं बनाऊंगी

अपनी मां के श्‍वेता बच्‍चन के साथ ज्‍वाइंट इंटरव्‍यू में बरखा दत्त से बात करते हुए ने कहा मुझे नृत्य और इस तरह की चीजों का आनंद मिलता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं था जिसे मैंने गंभीरता से लिया कि मैं इसे करियर के रूप में करूंगी ।

 जिसने मुझे बहुत अधिक उत्साहित किया

जिसने मुझे बहुत अधिक उत्साहित किया

नव्‍या ने कहा मेरा झुकाव हमेशा व्यापार की ओर अधिक था। मेरी दादी और चाची दोनों कामकाजी महिलाएं थीं। वे किसी न किसी रूप में फैमिली बिजनेस में भी शामिल थी। मेरे पापा, दादा इस पर उनकी राय लेते थे। वह हमेशा एक ऐसी दुनिया थी जिसने मुझे बहुत अधिक उत्साहित किया।

नव्‍या नवेली ने बताया क्‍यों नहीं बनना चाहती हैं एक्‍ट्रेस

नव्‍या नवेली ने बताया क्‍यों नहीं बनना चाहती हैं एक्‍ट्रेस

नव्‍या ने कहा मैं नंदा फैमिली की चौथी पीढ़ी भी हूं, जिसे मैं आगे ले जाना चाहती हूं। मैं वास्तव में उस विरासत को आगे ले जाना चाहता था, अपने पिता और उनके हर काम में उनका सपोर्ट करना चाहती हूं। परिवार में महिला होना और उसे आगे ले जाना भी मेरे लिए गर्व की बात थी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि एक्टिंग मेंकुछ ऐसा है जो जिसे मुझे करना चाहिए था।

नव्‍या का भाई जल्‍द फिल्‍मों में आएगा नजर

नव्‍या का भाई जल्‍द फिल्‍मों में आएगा नजर

नव्या अमिताभ और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की बेटी हैं। उनके मामा अभिनेता अभिषेक बच्चन हैं और मामी ऐश्‍वर्या राय हैं। उनके भाई अगस्त्य नंदा भी जल्‍द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं लेकिन उनकी मां श्‍वेता बच्‍चन भी नव्‍या की तरह शुरूआत से ही फिल्‍मी दुनिया से दूरी बना कर रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+