Amitabh Bachchan के फैंस के लिए बुरी खबर, 81 साल के बिग बी की हुई सर्जरी, जानें अब कैसी है हालत

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की 81 साल की उम्र में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में बिग बी ने अपने ब्लॉग में ऐसा खुलासा किया जिसके बाद उनके फैंस चिंता में आ जाएंगे।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में जानकारी दी कि उन्होंने हाथ की सर्जरी करवाई है। सुपरस्टार ने बताया कि वह आगामी भारतीय स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के लॉन्च से पहले अक्षय कुमार के साथ शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनके हाथ में चोट लग गई और बिग-बी को सर्जरी करानी पड़ी।

Amitabh Bachchan

अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, "जैसा कि ऐडवर्ट्स में प्रमोट किया गया है, ISPL फलने-फूलने की ओर है और उसमें शामिल सभी मालिक और सदस्यों को एक ही फ्रेम में होने की आवश्यकता थी। हाँ, एक फ़ोटो-मीट शूट... शाम की घंटियों के बीच में एक बहुत तेज़ अंदर और बाहर आना... हमारे दोस्तों और सहयोगियों के साथ... यह कितना आनंद है। अक्षय, एक मालिक में से एक... और उसे मेरे हाथ की सर्जरी के बारे में एक स्पष्टीकरण।" बिग बी ने इसकी तस्वीरें अपने ब्लॉग में अक्षय कुमार के साथ साझा की।

अमिताभ ने ब्लॉग में यह भी बताया कि ऋतिक रोशन भी सेट पर मौजूद थे। उन्होंने लिखा, "ऋतिक ने अपनी शूट पूरी की और बस अगले कार्य के लिए वह चले गया था, और हम यहाँ हमारे काम के लिए तैयार हो रहे थे, एक और पसंदीदा के साथ, दक्षिण से - सूर्या... ओह, मुझे उनसे दोबारा मिलकर बहुत खुशी हुई।"

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर को आखिरी बार फिल्म गणपत में देखा गया था। जिसमें कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म फैंस को खास पसंद नहीं आई। इसके अलावा हाल ही में एक्टर का चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति 15 सीजन खत्म हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक्टर फिलहाल प्रॉपर्टी में पैसा निवेश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+